Advertisement
LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव
LPG New Update: अगर आप गैस सिलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको वही कीमत देनी होगी जो पहले चल रही थी, न ज्यादा , न कम. ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात की सोच रहे हैं , तो आपको वही कीमत देनी होगी जो पहले चल रही थी, न ज्यादा, न कम. ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात अक्सर कीमतों को प्रभावित करते हैं , यह स्थिरता आम लोगों के लिए राहत की बात है.
Advertisement
LPG Crisis: सोमवार 20 अप्रैल यानी आज पूरे देश के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. कोलकाता से लेकर अहमदाबाद और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कहीं भी घरेलू या कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी अगर आप गैस सिलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको वही कीमत देनी होगी जो पहले चल रही थी, न ज्यादा , न कम. ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात की सोच रहे हैं , तो आपको वही कीमत देनी होगी जो पहले चल रही थी, न ज्यादा, न कम. ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात अक्सर कीमतों को प्रभावित करते हैं , यह स्थिरता आम लोगों के लिए राहत की बात है.आइए जानते हैं क्या है आज के ताजा रेट....
शहरों में क्या हैं आज के LPG रेट
अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो दाम थोड़े-बहुत बदलते जरूर हैं, लेकिन आज सभी जगह स्थिर हैं. जैसे लेह में घरेलू सिलेंडर ₹1150 का है, जबकि अहमदाबाद में यही सिलेंडर ₹920 में मिल रहा है.पटना में इसकी कीमत ₹1011 है और दिल्ली में ₹913. देहरादून में यह ₹932 का है, वहीं लखनऊ में ₹950.50 में मिल रहा है. बड़े शहरों पर नजर डालें तो मुंबई में घरेलू सिलेंडर ₹912.50, चेन्नई में ₹928.50, बेंगलुरु में ₹915.50 और हैदराबाद में ₹965 का है.कोलकाता में यह ₹939 में मिल रहा है.कमर्शियल सिलेंडरों के दाम भी इसी तरह शहरों के हिसाब से अलग हैं, लेकिन उनमें भी कोई नया बदलाव नहीं हुआ है.
Advertisement
सप्लाई को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क
Advertisement
सरकार ने साफ कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रही जियो-पॉलिटिकल स्थिति पर उसकी पूरी नजर है, खासकर समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर. इसके बावजूद आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एलपीजी की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में रोजाना 53 लाख से ज्यादा सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है, जो यह दिखाता है कि सिस्टम पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रहा है.
Advertisement
घबराहट में खरीदारी से बचने की सलाह
सरकार ने लोगों से खास अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल या गैस को लेकर घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें. अक्सर अफवाहों या डर की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक करने लगते हैं, जिससे कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है. लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है और आगे भी सप्लाई बनाए रखने के पूरे इंतजाम हैं.
बदल रही है लोगों की गैस इस्तेमाल की आदत
Advertisement
एक दिलचस्प बदलाव यह भी देखने को मिला है कि अब कई लोग एलपीजी से हटकर पाइप्ड गैस (PNG) की तरफ बढ़ रहे हैं. करीब 39 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिया है और PNG अपनाई है.
वहीं ऑटो एलपीजी की मांग तेजी से बढ़ रही है. फरवरी 2026 में जहां रोजाना करीब 177 टन की खपत थी, वह अप्रैल में बढ़कर लगभग 305 टन प्रतिदिन हो गई है. यह साफ संकेत है कि लोग अब ईंधन के नए विकल्पों की ओर भी रुख कर रहे हैं.
गैस बुकिंग के आसान तरीके
यह भी पढ़ें
आज के समय में गैस सिलेंडर बुक करना भी बेहद आसान हो गया है. चाहे आप WhatsApp का इस्तेमाल करें, मिस्ड कॉल दें, ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं, हर तरीका आपके लिए उपलब्ध है. इससे लंबी लाइनों या एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.