Advertisement

Loading Ad...

LPG Price Hike : चुनाव खत्‍म होते ही बड़ा झटका! 1000 रुपये तक बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट

LPG Price: 1 मई से हुआ बड़ा बदलाव..जो सीधे तौर पर हर छोटे -बड़े व्यवसाय, आम आदमी और दुकानदारों को प्रभावित करेगा..कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में अचानक इजाफा हो गया है.

Image Source: Canva
Loading Ad...

LPG Price: चुनाव का खेला खत्म होते ही 1 मई से हुआ बड़ा बदलाव..जो सीधे तौर पर हर छोटे -बड़े व्यवसाय, आम आदमी और दुकानदारों को प्रभावित करेगा..कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में अचानक 993 रूपये का इजाफा हो गया है, पहले दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर का रेट 2078 50 रूपये था , जो अब बढ़कर 3071 50 रूपये हो गया है..

अन्य शहरों में सिलेंडर के नए रेट

भारत के अन्य प्रमुख शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव आया है.
कोलकाता में, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2208 रुपये से बढ़कर अब 3202 रुपये हो गया है.
मुंबई में यह 2031 रुपये की बजाय 3024 रुपये का मिलेगा.
चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2246.50 रुपये से बढ़कर 3237 रुपये हो गया है.

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में भी कीमतों में उछाल

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो चुकी है:
आगरा में कमर्शियल सिलेंडर 2132.5 रुपये की बजाय अब 3125.5 रुपये का मिलेगा.
गोरखपुर में यह 2262.5 रुपये से बढ़कर 3255.5 रुपये हो गया है.
लखनऊ में यह 2201 रुपये की बजाय 3194 रुपये का मिलेगा.

राजस्थान और बिहार में सिलेंडर की नई कीमतें

Loading Ad...

अगर आप जयपुर या पटना में हैं, तो वहां भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है:
जयपुर में अब कमर्शियल सिलेंडर 2031 रुपये की बजाय 3099 रुपये का मिलेगा.
पटना में यह 2365 रुपये से बढ़कर 3361 रुपये हो गया है.

2021 के चुनावों के बाद सस्ता हुआ था सिलेंडर

यह ध्यान देने वाली बात है कि 2021 में विधानसभा चुनावों के बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। उस समय ऑयल कंपनियों ने इस सिलेंडर के रेट में 160 रुपये की कमी की थी..तब दिल्ली में एक अप्रैल 2021 को कमर्शियल सिलेंडर का रेट 1441 रुपये था, जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

Loading Ad...

रेट बढ़ने से व्यवसायों पर असर

यह वृद्धि व्यापारियों के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है. जिन व्यवसायों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, जैसे रेस्टोरेंट, होटल, चाय की दुकानें, और छोटे किचन, उनके लिए यह लागत का एक बड़ा हिस्सा बन जाएगा. पहले ही महंगाई की मार झेल रहे व्यापारी अब गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के साथ अपने खर्चों को संभालने में मुश्किल महसूस करेंगे.

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

Loading Ad...

एक अच्छी खबर यह है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जो घरेलू सिलेंडर 14.2 किलो का होता है, उसकी कीमत अभी तक वैसी की वैसी है. इससे आम नागरिकों को राहत मिल सकती है, जो गैस सिलेंडर का उपयोग घरों में करते हैं.
इस बदलाव के बाद यह देखना होगा कि यह कीमतें आने वाले महीनों में और कैसे बदलती हैं और इससे आम जनता और व्यवसायों पर कितना असर पड़ता है.

OTP  के बिना नहीं मिलेगी गैस डिलीवरी

गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर नया नियम लागू कर दिया गया है..अब, जब डिलीवरी वाला आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (ऑथेंटिकेशन कोड) भेजा जाएगा..इस ओटीपी को दिखाए बिना डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। अगर आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास अपडेट नहीं है, तो डिलीवरी करने वाला ऐप के जरिए इसे अपडेट कर सकेगा और फिर ओटीपी जनरेट होगा..यह कदम गलत बुकिंग और सिलेंडर की गलत डिलीवरी को रोकने के लिए उठाया गया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...