Advertisement

Loading Ad...

LPG की झंझट खत्म..सूरज की रोशनी से चार्ज होगा ये कुकिंग सिस्टम, इस नई तकनीक को सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी कर सकेंगे इस्तेमाल

Surya Nutan.: देश की बड़ी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने एक अनोखी तकनीक पेश की है, जिसका नाम है Surya Nutan. यह ऐसा सिस्टम है जिसमें आपको न गैस सिलेंडर की जरूरत होगी, न पाइपलाइन गैस की..

Image Source: Canva
Loading Ad...

Solar Cooking System: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ वहीं तक सिमित नहीं रहा, बल्कि भारत जैसे देशो में भी इसकी हलचल महसूस हुई.कई शहरों और कस्बों से गैस की कमी की खबरे आने लगीं. लोगों को सिलेंडर बुक कराने में परेशानी हुई, कहीं इंतजार बढ़ गया तो कहीं सप्लाई ही धीमी पड़ गई. ऐसे में हर घर में एक ही सवाल था,अब खाना कैसे बनेगा? कुछ लोगों ने PNG कनेक्शन लगवा लिया, तो कुछ ने मज़बूरी में इंडक्शन स्टोव अपनाया. लेकिन इन सबके बीच एक नया और अलग विकल्प सामने आया है , जो भविष्य की रसोई की तस्वीर बदल सकता है. 

अब सूरज से जलेगा आपका चूल्हा

देश की बड़ी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने एक अनोखी तकनीक पेश की है, जिसका नाम है Surya Nutan. यह ऐसा सिस्टम है जिसमें आपको न गैस सिलेंडर की जरूरत होगी, न पाइपलाइन गैस की और न ही इंडक्शन चूल्हे की. सीधे सूरज की रोशनी से खाना पकाया जा सकेगा. सुनने में थोड़ा अलग लगता है, लेकिन यही इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत है, सरल, सस्ता और पर्यावरण के लिए भी अच्छा.

Loading Ad...

कैसे काम करता है ये सिस्टम?

Loading Ad...

इस सिस्टम को समझना बहुत मुश्किल नहीं है. आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जो सूरज की रोशनी को ऊर्जा में बदलते हैं. फिर ये ऊर्जा एक केबल के जरिए आपके किचन में रखे कुकटॉप तक पहुंचती है. वही कुकटॉप इस ऊर्जा से चलता है और आप आराम से खाना बना सकते हैं, जैसे आप गैस चूल्हे पर बनाते हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि अगर मौसम खराब हो, बारिश हो या धूप ना निकले तो क्या होगा? इस बात का भी ध्यान रखा गया है. ऐसे समय में आप इसे बिजली से भी चला सकते हैं. यानी आपको हर हाल में एक भरोसेमंद विकल्प मिल जाता है.

कीमत कितनी है, क्या ये सबके लिए है?

Loading Ad...

इस सोलर कुकिंग सिस्टम को तीन अलग-अलग मॉडल्स में लाया गया है, ताकि लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकें. इसकी शुरुआती कीमत करीब 12,000 रुपये है, जबकि इसका टॉप मॉडल लगभग 23,000 रुपये तक जाता है. शुरुआत में ये थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन अगर लंबे समय का हिसाब लगाएं तो गैस सिलेंडर और बिजली के खर्च से राहत मिल सकती है. आगे चलकर, जब इसकी मांग बढ़ेगी, तो कीमतों में कमी आने की भी उम्मीद है.

कैसे बुक कर सकते हैं?

अगर आप इसे लेना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है. आपको बस Indian Oil Corporation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, वहां एक फॉर्म मिलेगा जिसे आपको अपनी जानकारी के साथ भरना होगा. फॉर्म सबमिट करते ही आपकी प्री-बुकिंग हो जाएगी. यानी बिना ज्यादा भागदौड़ के आप इस नई तकनीक को अपने घर तक ला सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...