Advertisement
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुरू, टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी
Kedarnath Yatra 2026: हेलीकाप्टर सेवा की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे. अब लंबी चढ़ाई या कठिन रास्तो की चिंता किये बिना , यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक करने आरामदायक यात्रा का अनुभव ले सकते है. इससे खासकर बुजुर्गो और उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हे पैदल यात्रा करना मुश्किल लगता है.
Advertisement
Kedarnath Yatra 2026: चारधाम यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए इस बार एक बहुत अच्छी खबर आई है. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकाप्टर सेवा की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे. अब लंबी चढ़ाई या कठिन रास्तो की चिंता किये बिना, यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक करने आरामदायक यात्रा का अनुभव ले सकते है. इससे खासकर बुजुर्गो और उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हे पैदल यात्रा करना मुश्किल लगता है.
कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग?
इस बार पूरी प्रक्रिया को बहुत आसान और डिजिटल बना दिया गया है. हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा रही है. यात्री heliyatra.irctc.co.in पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना टिकट बुक कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि 22 अप्रैल से हेली सेवा शुरू हो रही है, लेकिन फिलहाल बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ही खुली है. यानी अगर आप इन तारीखों के बीच केदारनाथ जाने की योजना बना रहे हैं, तो अभी से अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं.
Advertisement
किराया और समय- किस जगह से कितना लगेगा?
Advertisement
हेलीकॉप्टर सेवा का किराया और यात्रा का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस स्थान से उड़ान भरते हैं.
गुप्तकाशी से: यहां से केदारनाथ तक पहुंचने में करीब 10 मिनट लगते हैं. आने-जाने का कुल किराया लगभग ₹12,762 है.
फाटा से: यह रास्ता थोड़ा छोटा है और यात्रा करीब 7 मिनट में पूरी हो जाती है. इसके लिए लगभग ₹10,164 खर्च करने होंगे.
सिरसी से: सबसे कम समय वाला विकल्प है. केवल 6 मिनट में आप केदारनाथ पहुंच सकते हैं और इसका किराया लगभग ₹6,390 है. इस तरह यात्री अपनी सुविधा, समय और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं.
Advertisement
कहां से मिलेगी हेली सेवा?
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन प्रमुख स्थानों से उपलब्ध है, गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी. इन तीनों जगहों से नियमित उड़ानें चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा विकल्प मिल सकें और भीड़ भी नियंत्रित रहे.
श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस साल चार धाम यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक लाखों लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार करीब 16.68 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें सबसे ज्यादा लोग केदारनाथ धाम जाने वाले हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि लोगों की आस्था पहले से भी ज्यादा मजबूत है और वे हर साल इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित रहते हैं.