Advertisement

Loading Ad...

'हम केवल ट्रेड नहीं भारत पर ट्रस्ट करते हैं...', PM मोदी की मौजूदगी में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया की PM, VIDEO

प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया की PM जैसेंटा एलन ने भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वो भारत के साथ सिर्फ ट्रेड नहीं, भारत पर ट्रस्ट करते हैं. उन्होंने भारतीय लोगों के आइडियाज, काम और मेहनत की तारीफ भी की.

VIDEO Screengrab/ YT/ @narendramodi
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इस दौरान विक्टोरिया की प्रीमियर जैसेंटा एलन और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी संबोधित किया. हालांकि इस बयान वायरल जैसेंटा का हो रहा है. उन्होंने भारत और भारतीयों को लेकर जो कुछ कहा उसकी खूब चर्चा हो रही है.

जैसेंटा ने इस दौरान कहा, "मिस्टर मोदी, मैं आपसे गुज़ारिश करती हूँ कि आप यह संदेश अपने साथ भारत ले जाएं. विक्टोरिया भारत का सम्मान करता है. हम आपके लोगों को महत्व देते हैं. हम आपके छात्रों, आपके व्यवसायों, आपके परिवारों और आपके विचारों का स्वागत करते हैं. विक्टोरिया में भारतीय समुदाय को न केवल स्वीकार किया जाता है, बल्कि वे हमारी पहचान का हिस्सा हैं."

भारत के साथ बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों पर ज़ोर देते हुए विक्टोरिया की प्रीमियर ने कहा, "भारत सिर्फ़ एक ऐसा देश नहीं है जिसके साथ हम व्यापार करते हैं, बल्कि यह एक ऐसा देश है जिस पर हम भरोसा करते हैं." 

Loading Ad...

30 हजार लोगों को एक साथ देख गदगद हुईं जैसेंटा एलन, नहीं हुआ विश्वास

Loading Ad...

आपको बता दें कि विक्टोरिया की प्रीमियर जैसेंटा एलन ने भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के इस राज्य के बीच लोगों के आपसी गहरे संबंधों पर ज़ोर देते हुए कहा कि भारतीय समुदाय विक्टोरिया में "हमारी पहचान का हिस्सा" है. ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान पीएम मोदी के लिए आयोजित कम्युनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए एलन ने कहा कि विक्टोरिया भारत के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है और भारतीय छात्रों, व्यवसायों, परिवारों और विचारों का स्वागत करता है. मार्वल स्टेडियम में करीब 30 हजार लोगों की भारी भीड़ से गदगद जैसेंटा ने कहा कि इतनी संख्या में लोगों का आना एक महज कार्यक्रम नहीं बल्कि एक स्टेटमेंट है.

ये भी पढ़ें: 'डेमो तो देख ही लिया होगा', ऑपरेशन सिंदूर पर जैसे ही बोले PM मोदी, गूंज उठा मार्वल स्टेडियम, ऑस्ट्रेलियाई PM भी थे मौजूद

Loading Ad...

जैसेंटा ने भारतीयों का किया अपने राज्य में स्वागत!

उन्होंने अपने राज्य विक्टोरिया में रह रहे भारतीय समुदाय को एक मज़बूत संदेश देते हुए एलन ने कहा कि समुदाय के सदस्यों को अपनी भारतीय पहचान और विक्टोरिया में अपनी जगह के बीच चुनाव करने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं आज रात यहाँ मौजूद विक्टोरिया के शानदार और मज़बूत भारतीय समुदाय से यह कहना चाहती हूं: यहां आपका स्वागत है. आपके बच्चों को कभी भी गर्व से भारतीय होने और गर्व से विक्टोरियन होने के बीच चुनाव नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि इस राज्य में, आप दोनों हो सकते हैं."

एलन ने आगे कहा, "यहां विक्टोरिया में, आप जो चाहें बन सकते हैं, फिर भी आप वही बने रह सकते हैं जो आप हैं." मेलबर्न में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए एलन ने विक्टोरिया आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ की भूमिका को भी सराहा.

Loading Ad...

ऑस्ट्रेलिया में दिखा पीएम मोदी का जलवा

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, धन्यवाद. अपनी यात्रा से मेलबर्न और विक्टोरिया को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद. प्रधानमंत्री अल्बानीज़, आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद, जिसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मज़बूत किया है." उनकी ये बातें एक हाई-प्रोफाइल कम्युनिटी इवेंट के दौरान सामने आईं, जिसमें दोनों प्रधानमंत्रियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया. यह कार्यक्रम भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के एक मुख्य स्तंभ के रूप में लोगों के आपसी संबंधों के बढ़ते महत्व को दर्शाता है.

Loading Ad...

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ हाथ में हाथ डाले स्टेडियम और मंच पर पहुंचे. पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके जवाब में पूरा स्टेडियम जगमगा गया. हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से गदगद पीएम मोदी ने कहा, "ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है."

इस दौरान मेक इन इंडिया की ताकत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वंदे भारत जैसी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सहित डिफेंस टेक्नोलॉजी में भारत की बढ़ती ताकत को हाईलाइट किया और ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाई कि किस तरह भारत में बनी मिसाइलों और हथियारों से पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए गए.

जब ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

Loading Ad...

प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारतीय समुदाय कि ओर मुखातिब होते हुए कहा कि "आपने...आपने...ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा....धमाके आतंकियों के अड्डे पर हो रहे थे, गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी...टेरर कैंप पर इस प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं....भारत माता की जय"

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, "मैं अपनी बात उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बड़े-बुज़ुर्ग, चाहे वे अतीत के हों, वर्तमान के हों या भविष्य के, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, " ये मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है. यहां मेलबर्न में और आस पास काफी ऐसे स्थान हैं, मार्केट हैं जो भारतीयता के रंग से भरे हैं. कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया कहता है... नाम कोई भी हो लेकिन रंग भारतीयता से भरे हुए हैं."

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी. उन्होंने कहा, "उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार भारत के प्रधानमंत्री के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा."

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह एक तरह से ‘हैट्रिक’ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव दर्शाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध कितनी तेजी से मजबूत हुए हैं.

इससे पहले विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा, "विक्टोरिया भारतीयों का सम्मान करता है, आपके मूल्यों का आदर करता है; हमारे लिए भारत ट्रेड का नहीं बल्कि ट्रस्ट का सबब है." उन्होंने इस मंच से भारत के लोगों को विक्टोरिया आने का न्योता दिया.

यह भी पढ़ें

इससे पहले मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय अपने पीएम की झलक देखने को बेताब दिखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान गूंजा. इस विशेष अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे. कार्यक्रम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ती साझेदारी की झलक पेश की.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...