×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'तीन साल का इंतजार खत्म हुआ...', रिंकू सिंह से सगाई के बाद प्रिया सरोज ने किया भावुक पोस्ट

प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था. इंतजार का हर पल सार्थक था. सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई."

'तीन साल का इंतजार खत्म हुआ...', रिंकू सिंह से सगाई के बाद प्रिया सरोज ने किया भावुक पोस्ट
Advertisement

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा.

रिंकू से सगाई के बाद प्रिया ने किया भावुक पोस्ट

प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था. इंतजार का हर पल सार्थक था. सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई."

अखिलेश सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता हुआ सगाई में शामिल

रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने जोड़े को उनके विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए समारोह में मौजूद थे.इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की वजह से कई क्रिकेटर इस सगाई समारोह का हिस्सा नहीं बन सके.टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है.

आईपीएल में रिंकू KKR का हिस्सा है

Advertisement

अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू ने पिछले कुछ साल में भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं.वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं.वह 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता टीम में भी थे.

जौनपुर के मछलीशहर सांसद  है प्रिया

वहीं, 26 वर्षीय प्रिया जौनपुर के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं. प्रिया सरोज पेशे से वकील हैं.वह देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं.उत्तर प्रदेश के वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया ने राजनीति में अपने करियर के साथ अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है.प्रिया 2024 लोकसभा चुनाव में दिग्गज भाजपा नेता बी.पी. सरोज को 35,000 से अधिक मतों से हराकर मछलीशहर की सांसद चुनी गईं.उनके पिता, तुफानी सरोज, तीन बार के सांसद और उत्तर प्रदेश के केराकत से वर्तमान विधायक हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई रविवार को लखनऊ में हुई.दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें