Advertisement
नए एकेडमिक सेशन के आगाज पर नौनिहालों के नाम ‘योगी की पाती’, दिया सफलता का मंत्र, पैरेंट्स से की खास अपील
CM योगी ने अपनी पाती में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नौनिहालों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपनी रूचि को पूरा करने लिए प्रेरित किया, साथ ही साथ सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' के बारे में जानकारी दी.
Advertisement
Yogi Ki Pati: CM योगी ने इस बार नौनिहालों के नाम ‘योगी की पाती’ लिखी. इसके माध्यम से न केवल उन्होंने नौनिहालों से संवाद किया, साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ की शुभकामनाएं दी. अपनी पाती में CM योगी ने बच्चों को अपनी रूचि को पूरा करने लिए प्रेरित किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों से प्रेरित संदेश को ‘योगी की पाती’ में दर्शाया. CM योगी ने अपनी पाती में नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर नौनिहालों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और रूचि से जुड़े विषयों और एक्टिविटीज पर बात की.
CM योगी ने पैरेंट्स से क्या अपील की?
Advertisement
CM योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में पैरेंट्स से खास अपील की है. उन्होंने अभिभावकों से कहा है, ‘आप अपने बच्चों कों बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाने की कोशिश करते हैं. अब कोशिश कीजिए कि अपने आस-पड़ोस के उन बच्चों को भी शिक्षा के मंदिर तक पहुंचाने का संकल्प लें जो शिक्षा से वंचित हैं. सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण जो बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाते, सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, उनके परिवार वालों को जागरूक करें.’
Advertisement
CM योगी ने लिखा, मेरे प्यारे बच्चों, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है. आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं. नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें और अपने सपनों में रंग भरें. प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
CM योगी ने हाल ही में किए गए अपने स्कूल के दौरे का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, कुछ दिन पहले मुझे अपने विद्यालय जाने का सौभाग्य मिला, जहां से मुझे जीवन की मूल शिक्षा और संस्कार मिले और आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ. विद्यालय मात्र पढ़ाई का स्थान नहीं, अपितु व्यक्तित्व निर्माण की प्रथम पाठशाला है.
Advertisement
स्क्रीन टाइम कम करने और खेल-योग का दिया मंत्र
CM योगी ने लिखा, प्रभु श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम और भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोगी स्वरूप की प्रथम सीढ़ी उनका गुरुकुल ही था. आप सबके लिए भी शिक्षा इसी कर्तव्यपथ का अभिन्न अंग है. स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर आप सभी परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ असंभव लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
उन्होंने लिखा, आज का युग तकनीक का है, इसलिए उसका सही उपयोग करना सीखें. स्क्रीन टाइम की जगह एक्टिविटी टाइम पर ध्यान केंद्रित करें. खूब खेलें, खूब पढ़ें.
Advertisement
सरकार के अभियान के बारे में बताया
यह भी पढ़ें
CM योगी ने लिखा, सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे. 1 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 की अवधि में चलने वाला 'स्कूल चलो अभियान' हमारे इसी संकल्प का प्रतिफल है. विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा.