Advertisement
योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में पहले की तरह हर महीने SMS और व्हाट्सएप पर मिलेगा बिल, पेमेंट के लिए मिलेंगे 15 दिन
CM योगी के निर्देश पर प्रदेश के उपभोक्ताओं के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. अब बिलिंग प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी और शिकायतों का तुरंत समाधान होगा.
Advertisement
उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब सभी प्रीपेड मीटर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के रूप में कार्य करेंगे. पहले की तरह ही बिजली बिल में बिल जमा करने की तिथि उल्लिखित रहेगी.
इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अपना बकाया भुगतान 10 किस्तों में करने की बड़ी राहत भी दी गई है. UP के उर्जा मंत्री और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने इस संबंध में बैठक के बाद विस्तार से जानकारी दी.
मोबाइल पर आएगा बिल
Advertisement
उन्होंने बताया कि बिलिंग साइकिल वैसे ही रहेगा जैसे पहले पोस्टपेड मीटर में होता था. पूर्व की तरह 1 तारीख से माह के अन्त तक बिल की खपत का एक महीने का बिल एसएमएस और व्हाट्सएप पर दिया जायेगा. जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर बदला है, वे अपना नम्बर अपडेट करवा सकते हैं। इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. बिलिंग प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, भुगतान के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा.
Advertisement
10 तारीख तक मिलेंगे बिल
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल मिल जायेंगे. बिल मिलने की तिथि से भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा. जिस उपभोक्ता को समय से बिल न प्राप्त हो वो व्हाट्सएप चैटबॉट्स पर संयोजन संख्या सूचित कर अपना बिल व बकाया बिल प्राप्त कर सकेंगे. यह बिल 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर भी प्राप्त किये जा सकेंगे.
Advertisement
10 किस्तों में जमा कर सकते हैं बकाया
उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है कि 30 अप्रैल तक (मई के बिल से पूर्व) उपभोक्ता का जो भी बिल बकाया रहेगा, वह 10 किस्तों में जमा कर सकता है. अगर
किसी उपभोक्ता को बिल सम्बन्धी कोई समस्या है तो खण्ड और उपखण्ड स्तर पर मई और जून माह में वृहद् कैम्प का आयोजन कर स्मार्ट मीटर बिल सम्बन्धित शिकायत निस्तारण की सुविधा दी जायेगी. उपभोक्ता अपनी शिकायत 1912 पोर्टल पर भी दर्ज कर सकता है.
सिक्योरिटी राशि जमा करने में भी राहत
Advertisement
जिन उपभोक्ताओं के परिसर में पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर लगाए गए थे और उनकी सिक्योरिटी वापस कर दी गई थी, अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर उनसे सिक्योरिटी एकमुश्त न लेकर 4 किस्तों में ली जाएगी.
बिजली आपूर्ति पर भी सख्त निर्देश
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब न हों और अगर कहीं खराब हों तो उन्हें तत्काल बदला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
Advertisement
बिल न मिलने पर यहां करें संपर्क
यह भी पढ़ें
पूर्वांचल: +91 8010968292
मध्यांचल: +91 7669003409
पश्चिमांचल: +91 7859804803
दक्षिणांचल: +91 8010957826
केस्को (कानपुर): +91 8287835233