Advertisement

Loading Ad...

बंगाल में कौन है TMC का वो VVIP चेहरा? जिसके लिए पार्टी ने अपने फंड से कर दिया करोड़ों का ‘गबन’, ED का बड़ा खुलासा

ED का आरोप है कि TMC ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक चार्टर विमान कंपनी केयरवेल एविएशन को करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए हैं.

Image Source- IANS/X/@AITCofficial
Loading Ad...

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्टी के बैंक खातों पर बड़ा शिकंजा कसा है. जिसमें जांच एजेंसी ने बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है. 

ED का आरोप है कि TMC ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक चार्टर विमान कंपनी केयरवेल एविएशन को करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए हैं. ये ट्रांजेक्शन विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए किया गया है. 

एक ही कंपनी से खरीदे और किराए पर लिए गए विमान

Loading Ad...

ED के खुलासे में हैरान कर देने वाली ये बात सामने आई है कि TMC ने उन्हीं विमानों और हेलीकॉप्टरों को उसी कंपनी से किराए पर लिया. इसके बदले पार्टी ने केयरवेल एविएशन को भारी भरकम पेमेंट किया. 

Loading Ad...

ED का दावा है कि यह चार्टर विमान कंपनी TMC के VVIP नेताओं जैसे अभिषेक बनर्जी के लिए हवाई सफर का इंतजाम करती थी. जांच में सामने आया है कि साल 2023 से 2026 के बीच TMC के खातों से इस विमान कंपनी के खाते में करोड़ों रुपये भेजे गए, जिसका इस्तेमाल लग्जरी विमानों को खरीदने के लिए किया गया था. 

ED की शुरुआती जांच में सामने आया, 

Loading Ad...
  • अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच TMC के बैंक खातों से केयरवेल एविएशन को 160 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
  • केयरवेल एविएशन ने आगे एक नई कंपनी को 82.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए
  • एम्ब्रेयर लेगेसी जेट 600 विमान और एक अगस्ता वेस्टलैंड 109 एसपी हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 112 करोड़ रुपये दिए गए 
  • अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए साल 2023 में विदेशी केमैन आइलैंड्स की एक कंपनी से कर्ज भी लिया गया था 

अब जांच एजेंसी ये पता लगा रही है कि विमान कंपनी को ट्रांजेक्शन के जरिए पार्टी फंड का बड़ा गबन तो नहीं किया गया है. इस मामले में एक्शन लेते हुए ED ने तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये को फ्रीज करने का आदेश दिया है. 

TMC के आंतरिक मतभेद बने खुलासे की वजह 

इस पूरे खेल को उजागर भी TMC के आंतरिक मतभेदों ने ही किया. 18 जून 2026 को एक TMC विधायक ने बिधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. विधायक ने कहा था 
एक बड़े साइबर फ्रॉड की रकम कुछ बैंक खातों में आई है, जिसमें TMC के खाते भी शामिल हो सकते हैं इस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर खातों से ट्रांजेक्शन को रोका था. 

Loading Ad...

वहीं, पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप विश्वास ने भी आंतरिक मतभेदों का हवाला देते हुए TMC के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की थी. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई. इसके बाद मामला ED के पास चला गया और खातों के संदिग्ध लेन देन की जांच की गई. 

ED ने कितने ठिकानों पर छापेमारी की? 

ED ने इस मामले में कोलकाता और उसके आसपास के पांच ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें चार्टर विमान कंपनी केयरवेल एविएशन के ऑफिस, उसके मालिक के घर, न्यू टाउन के एक परिसर और एक ट्रस्ट के कार्यालय को खंगाला गया. तलाशी के दौरान कागजी दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य और उपकरण जब्त किए हैं. वहीं, इस कार्रवाई को TMC ने राजनीति से प्रेरित बताया है. पार्टी ने ED के इस कदम को पूरी तरह गैरकानूनी बताया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- कोलकाता में ममता बनर्जी ने खोया आपा, TMC के दो-दो कार्यकर्ता को जड़ दिया थप्पड़, BJP ने वीडियो शेयर कर बोला हमला

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...