Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कौन है वो मुख्यमंत्री जिसके काम की तारीफ करते हुए साध्वी ऋतंभरा की आंखों में आंसू आ गये ?

Ram Mandir आंदोलन का हिस्सा रहीं साध्वी ऋतंभरा जब किसी बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री की तारीफ करें तो ये कोई छोटी बात नहीं है ये तारीफ भी मुख्यमंत्री के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है, सुनिये वो कौन मुख्यमंत्री है जिनकी तारीफ करते-करते उनकी आंखों में आंसू आ गये !

Loading Ad...

देवभूमि उत्तराखंड से अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को खदेड़ने के लिए धामी सरकार जबरदस्त अभियान चला रह है. कहीं सख्त भू कानून लाकर अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को देवभूमि में बसने पर लगाम लगा रही है. तो कहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि यूसीसी लागू कर उनकी पहचान भी की जा रही है. जिससे चुन-चुनकर ऐसे लोगों को खदेड़ा जा रहा है. यही वजह है कि राम मंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वालीं साध्वी ऋतंभरा ने भी धामी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम धामी देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने माहौल बिगाड़ने वाले बाहरी लोगों पर अंकुश लगाया.

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने के लिए सनातनी हिंदुओं ने जो आंदोलन चलाया था.साध्वी ऋतंभरा भी उन आंदोलनकारियों में एक बड़ा चेहरा थीं. जो राम मंदिर आंदोलन में सबसे आगे रहती थीं. तो वहीं जब साल 2024 में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ तो उस ऐतिहासिक पल की भी गवाह रहीं. जिसके लिए कुछ ही दिनों पहले उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

ऐसी महान साध्वी ऋतंभरा जब किसी बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री की तारीफ करें तो ये कोई छोटी बात नहीं है.ये तारीफ भी मुख्यमंत्री के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. एक जून को कुछ ऐसा ही हुआ. जब साध्वी ऋतंभरा ने देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर कदम रखा.और उसी मंच पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे. जिनके काम की तारीफ करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा.सीएम धामी देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने माहौल बिगाड़ने वाले बाहरी लोगों पर अंकुश लगाया.

Loading Ad...

बात यहीं खत्म नहीं होती. धामी सरकार में चारधाम की यात्रा कितनी वैभवशाली तरीके से जारी है. और हर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए भी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बात के लिए भी साध्वी ऋतंभरा ने सीएम धामी की दिल खोल कर तारीफ की.और कई बार तो ऐसा लगा कि एक सनातनी सीएम के काम को देख कर उनकी आंखों में आंसू भर आए.

Loading Ad...

साध्वी ऋतंभरा जैसी महान संत से तारीफ रूपी आशीर्वाद पाने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान एक बड़ा बयान देते हुए बताया कि उत्तराखंड के बाद अब जल्द ही पूरे देश में यूसीसी जैसा कानून लागू होने वाला है. जिसके लिए मोदी सरकार तेजी से काम भी कर रही है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

देवभूमि उत्तराखंड जैसे पवित्र राज्य की सत्ता संभाल रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करने वालीं साध्वी ऋतंभरा के बारे में आपको बता दें. उनके लिए राम मंदिर आंदोलन एक ऐसा पड़ाव था, जहां से वह हिंदू जागृति अभियान का कमान संभालने लगी थीं. यहां तक कि 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद ऋतंभरा को भी लिब्राहन आयोग ने 68 आरोपियों की लिस्ट में शामिल किया था. आयोग ने कहा था कि साध्वी ने तीखे भाषणों के जरिये मस्जिद विध्वंस के लिए माहौल बनाया था हालांकि साल 2020 में लखनऊ की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया और जब साल 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि ‘राम रहेंगे टाट में, भक्त रहेंगे ठाठ से', ऐसा नहीं होना चाहिए, नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में सरकार मंदिर नहीं बनेगा तो फिर कब बनेगा? हालांकि जल्द ही उनका ये सपना भी पूरा हो गया जब 22 जनवरी साल 2024 के दिन अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और ये पल देख कर उनकी आंखों से आंसू छलक आए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...