जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पुलिस हुई नाकाम तो डॉग मैरी बनी मददगार, एक गमछे से सुलझाया ब्लांइड रेप केस, संभल SP ने दिया 10 हजार का ईनाम

ये पहली बार नहीं है जब डॉग मैरी ने किसी केस का खुलासा करने में बड़ी मदद की है. मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही है.

Author
22 Jun 2026
( Updated: 22 Jun 2026
07:00 PM )
पुलिस हुई नाकाम तो डॉग मैरी बनी मददगार, एक गमछे से सुलझाया ब्लांइड रेप केस, संभल SP ने दिया 10 हजार का ईनाम
Image Source- X/Sambhal Police
Advertisement

Sambhal News: UP के संभल में एक खोजी कुत्ते ने मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को हवालात पहुंचा दिया. यह एक ऐसा ब्लाइंड केस था जिसमें पुलिस के पास न कोई सुराग था, न कोई सबूत हाथ लगा था, लेकिन पुलिस के खोजी डॉग मैरी कॉम ने दुष्कर्मी का पता लगा ही लिया. 

संभल के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि डॉग मैरी ने घटनास्थल से मिले एक गमछे की मदद से आरोपी का पता लगाया. इसके बाद मैरी को 10 हजार रुपए का ईनाम भी दिया गया. 

सुराग के नाम पर मिला था एक गमछा 

Advertisement

दरअसल, मामला संभल के गुन्नौर इलाके का है. जहां एक 6 साल की बच्ची का दुष्कर्म कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर सुराग के नाम पर केवल एक गमछा मिला. पुलिस ने उसे फॉरेसिंक एक्सपर्ट के पास भेज दिया. दूसरी ओर पुलिस ने गांव में CCTV फुटेज भी खंगाले गए और कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला था. 

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मैरी को फॉरेंसिक टीम के साथ घर पहुंचा. वहां मैरी को गमछा सुंघाया गया, इसी गमछे को सूंघकर पुलिस विभाग की मैरी डॉग आरोपी संदीप के घर तक पहुंच गई. 
जब पुलिस ने संदीप से पूछताछ करनी चाही तो वह मौके से फरार पाया गया, जिससे उस पर संदेह गहरा गया. 

इसके बाद पुलिस ने देर रात संदीप के घर दबिश दी तो वह पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. जो उसके पैर में लगी. पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

गोल्‍डलिस्ट है डॉग मैरी 

Advertisement

ये पहली बार नहीं है जब डॉग मैरी ने किसी केस का खुलासा करने में बड़ी मदद की है. मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही है. डॉग मैरी दिसंबर 2019 से संभल पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही है. पुलिस अधीक्षक ने मैरी को एक बहुत ही होनहार सिपाही के रूप में सराहा है. 

यह भी पढ़ें- पैरों में बेड़ियां, शरीर पर जख्म…मदरसे की चारदीवारी में खौफ का खुलासा! भागे बच्चों के बयान से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें