Advertisement
टीम मोदी के ये धुरंधर देंगे ‘दीदी’ को मात! BJP ने बंगाल जीतने के लिए बनाया तगड़ा प्लान, CM योगी को मिली ये जिम्मेदारी
West Bengal Election 2026: बंगाल का किला फतह करने के लिए BJP ने दिग्गजों को कमान सौंपी है. जो कमजोर सीटों पर BJP को मजबूत करेंगे.
Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर BJP ने अपना मेगा कैंपेन प्लान तैयार कर लिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने शीर्ष नेताओं के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इन कार्यक्रमों में जनसभाएं और भव्य रोड शो शामिल होंगे, जिनके जरिए मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने की कोशिश करेगी. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि शाह का फोकस संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहेगा.
बंगाल में योगी आदित्यनाथ के 8 कार्यक्रम
Advertisement
इसके अलावा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश भर में 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 6 जनसभाओं के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे. वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें वह हिंदुत्व के नारे को और तेज धार देंगे.
Advertisement
योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों में रोड शो और जनसभाएं शामिल होंगी. इसी तरह, फिल्म अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी इस चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. वह राज्य में 10 चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Bengal Election 2026: रूपा गांगुली, निशीथ प्रामणिक… बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, नामी चेहरों पर दांव
Advertisement
BJP का यह प्लान साफ तौर पर दर्शाता है कि पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है. लगातार रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.
बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.