Advertisement

Loading Ad...

जिहादी साजिश नाकाम! जिस मदरसे से अरेस्ट हुआ था PFI का मोस्ट वांटेड, वहां अब मिले हथियार, 3 मौलवी अरेस्ट

पुलिस का दावा है कि मदरसे के तार PFI से जुड़ रहे है. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. पुलिस ने मदरसे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं.

Loading Ad...

Bihar: बिहार के मोतिहारी में एक मदरसे में कारतूस और हथियार मिलने के बाद सनसनी मच गई. इस मामले में मदरसे के तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है. जिनमें मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारुक और मौलाना शोएब शामिल हैं. 

मामला मोतिहारी के चकिया इलाके के गंवद्रा झाझा टोला मदरसे का है. जहां पुलिस ने सीक्रेट इनपुट के आधार पर मदरसे में छापेमारी की थी. इस दौरान मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है. सवाल उठ रहे हैं कि जहां इस्लामी तालीम दी जाती है वहां हथियार क्या कर रहे थे? क्या मदरसे की आड़ में कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी. 

छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला? 

Loading Ad...

छापेमारी के दौरान पुलिस को मदरसे से हथियारों के साथ-साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स और खुफिया इनपुट भी मिले हैं. इसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. तीन मौलवियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है.

Loading Ad...

मामले की गंभीरता को देखते हुए मदरसे को सील कर दिया गया है. मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई है. इस दौरान भारी सुरक्षा तैनात रही. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कई जगह छापेमारी भी कर रही है. 

PFI से कनेक्शन, बड़ी घटना की साजिश

Loading Ad...

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी कर वहां से पिस्टल बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी.  

मदरसे में छापेमारी करने क्यों पहुंची टीम? 

बताया गया कि एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया. पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी कर मदरसे से एक पिस्टल जब्त किया. जिस मदरसे से यह हथियार बरामद किया गया है, उसी मदरसे से PFI के सदस्य उस्मान उर्फ़ सुल्तान उर्फ़ याकूब को चकिया पुलिस और STF ने गिरफ्तार किया था. यह मामला चकिया थाना क्षेत्र गवंदरा मदरसा का है. 

Loading Ad...

PFI कनेक्शन की जांच 

पुलिस ने मदरसे की तलाशी ली है और अन्य कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस यहां हथियार रखने के कारणों की तलाश में जुटी है. पुलिस इस घटना की जांच PFI कनेक्शन के एंगल से भी कर रही है. क्या मदरसे में PFI से रिलेटेड कोई गतिविधि तो नहीं हो रही थी? पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...