Advertisement
अघोरी पूजा, बंगले के बाहर लटका बकरा… क्या अजित पवार प्लेन क्रैश के पीछे था काला जादू? NCP नेता के दावे से हड़कंप
28 जनवरी को महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बारामती के पास क्रैश में मौत हो गई थी. एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं, लेकिन NCP नेता के एक दावे से रहस्य और गहरा गया.
Advertisement
NCP अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्लेन क्रैश मामले की जांच के बीच सनसनीखेज दावा किया जा रहा है. उनकी मौत के पीछे काले जादू किए जाने जैसे दावे किए जा रहे हैं. जिसके बाद पूरा मामला और रहस्यमयी बन गया.
28 जनवरी को महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बारामती के पास क्रैश में मौत हो गई थी. हादसे के बाद उनके भतीजे रोहित पवार ने बड़ी साजिश करार दिया, लेकिन अब NCP के ही नेता अमोल मिटकरी ने इसके पीछे अघोरी पूजा और काले जादू जैसा दावा किया है.
अमोल मिटकरी ने क्या दावा किया?
Advertisement
NCP नेता अमोल मिटकरी X पर पोस्ट कर इस मामले को और सनसनीखेज और रहस्यमयी बना दिया. जिसमें तंत्र-मंत्र से जुड़ी एक तस्वीर थी. इस तस्वीर के साथ लिखा था, 28 दिसंबर 2025 की आधी रात को विद्या प्रतिष्ठान एआई भवन निर्माण के पास आयोजित यह भयावह अघोरी पूजा! दादा को सुबह भवन निर्माण का निरीक्षण करने के लिए यहाँ आना था. #भयानक
Advertisement
अमोल मिटकरी का दावा है कि अजित पवार पर किसी ने काला जादू किया था.
काले जादू और बकरी का क्या है कनेक्शन?
Advertisement
अमोल मिटकरी ने एक और पोस्ट किया, इसमें तस्वीर और भी डरावनी थी. तस्वीर में एक काली बकरी पेड़ से उल्टी लटकी हुई थी. इसके साथ मिटकरी ने लिखा, खातलापट्टा काटेवाड़ी इलाके में दादा के बंगले के सामने का यह भयावह दृश्य, स्थानीय निवासियों का कहना है कि विमान दुर्घटना से पहले, इस स्थान पर एक बकरी को उल्टा लटकाया गया था और नीचे एक भयानक अनुष्ठान किया गया था. चार महीने बाद, सब कुछ इस हालत में मिला. अंधविश्वास में विश्वास करने वाले लोगों ने दादा पर हमला कैसे किया, जो अंधविश्वास को नकारते हैं? इस भयावह सच्चाई को जनता के सामने आना चाहिए. उन्होंने लिखा, डर यहीं खत्म नहीं होता.
मिटकरी का दावा है कि अजित पवार पर काला जादू बारामती के ही किसी शख्स ने किया था. NCP नेता के इस दावे से राजनीतिक हलकों में भी खलबली मच गई. मिटकरी का यह दावा ऐसे समय में आया जब बारामती प्लेन क्रैश की जांच पहले से चल रही है.
अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे NCP नेता!
Advertisement
हालांकि सोशल मीडिया पर अमोल मिटकरी के इन दावों को लोगों ने अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला बताया है. उनका कहना है कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्यों में इस तरह की बातें भ्रम और डर फैलाती हैं.
वैसे काले जादू से किसी को वश में या प्रभावित करने के दावों का कभी कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिला. ऐसे में इन बातों को केवल अंधविश्वास माना जाता है. NMF News भी ऐसे दावों की पुष्टि नहीं करता.
बारामती चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था प्लेन क्रैश
Advertisement
यह भी पढ़ें
एक तरफ जांच एजेंसियां बारामती प्लेन हादसे की जांच में जुटी हुई हैं, दूसरी ओर काले जादू जैसे दावे किए जा रहे हैं. अजित पवार के प्लेन हादसे के पीछे कोई साजिश थी? इसकी जांच के लिए CBI जांच की मांग भी की जा रही है. गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में लेयरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 6 लोगों की जान चली गई थी. अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति के चल रहे चुनावों के बीच एक जनसभा में भाग लेने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था.