×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वाराणसी: जनसुनवाई में आई फरियादी को महिला SI ने 5 सेकंड में जड़े दिए 5 थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर हुआ बड़ा एक्शन

वाराणसी के चौबेपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जनसुनवाई के दौरान एक महिला उपनिरीक्षक (SI) पर महिला फरियादी को थप्पड़ मारने का आरोप है.

वाराणसी: जनसुनवाई में आई फरियादी को महिला SI ने 5 सेकंड में जड़े दिए 5 थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर हुआ बड़ा एक्शन
Image Credit: NMF Input
Advertisement

वाराणसी के चौबेपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे थाने के भीतर जनसुनवाई के दौरान फरियादी महिला को सरेआम थप्पड़ मारने के आरोप में महिला उपनिरीक्षक (SI) रोशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का 8 सेकंड का एक वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाया है. 

यह पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर कला ग्राम पंचायत के परानापुर गांव से जुड़ा है.

जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान हुआ विवाद

गांव में आबादी की जमीन को लेकर पूनम (पत्नी जोगेंद्र) और दूसरे पक्ष की गीता (पत्नी रामसेवक) के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. इसी मामले के निस्तारण और एक प्रार्थना पत्र के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था. कुछ स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गीता के पति को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया था. जनसुनवाई कक्ष में मामले की जांच कर रहीं महिला दरोगा रोशनी सिंह और दूसरे पक्ष की महिला फरियादी गीता के बीच बहस शुरू हो गई. आरोप है कि महिला बार-बार दरोगा से तीखे लहजे में उलझ रही थी.

Advertisement

थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ वायरल    

आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद  नाराज होकर महिला एसआई रोशनी सिंह ने कानून और वर्दी की मर्यादा को ताक पर रख दिया. उन्होंने आव देखा न ताव, महिला फरियादी को लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए. थाने के भीतर रक्षक के भक्षक बनने के इस लाइव वाकये को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने चुपके से अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और मामले ने तूल पकड़ लिया.

DCP ने लिया तत्काल संज्ञानसोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (DCP वरुणा) प्रमोद कुमार ने मामले का संज्ञान लिया. प्रारंभिक जांच के बाद महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विभागीय जांच जारी
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें


फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें