Advertisement

Loading Ad...

उत्तराखंड में ऑपरेशन क्रैकडाउन में बड़ा खुलासा... देहरादून से 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, 2 नेपाल बॉर्डर से सीमा हैदर की तरह पहुंचीं भारत

देहरादून में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही थीं. एक का वीजा खत्म था, जबकि दो नेपाल बॉर्डर से आई थीं. पुलिस ने पासपोर्ट, फर्जी आईडी और विदेशी करेंसी बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

Social Media
Loading Ad...

उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रायपुर थाना क्षेत्र में की गई है. जहां ये महिलाएं फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से रह रही थीं. गिरफ्तार महिलाओं में एक किर्गिस्तान और दो उज्बेकिस्तान की निवासी बताई जा रही हैं. 

नेपाल के रास्ते दो महिलाएं पहुंची भारत 

पुलिस के अनुसार, इनमें से एक महिला का वीजा समाप्त हो चुका था, जबकि बाकी दो महिलाएं सीमा हैदर की तरह नेपाल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं. जांच में सामने आया है कि तीनों महिलाओं ने स्थानीय संपर्कों के जरिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे. इन दस्तावेजों के आधार पर वे पिछले कई महीनों से देहरादून में रह रही थीं. पुलिस ने बताया कि पहले भी एक आरोपी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से अवैध रूप से भारत में रहने लगी.

Loading Ad...

छह महीने से एक ही फ्लैट में रह रहीं थीं

Loading Ad...

पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं पिछले करीब छह महीने से रायपुर थाना क्षेत्र के साईं परिसर स्थित एक फ्लैट में रह रही थीं. उनकी पहचान इरीका (29) निवासी किर्गिस्तान, करीना (30) और निगौरा नीम (32) निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है. पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क और भारत में गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है.

सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा

Loading Ad...

यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सघन सत्यापन अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान रायपुर पुलिस को साईं कॉम्पलैक्स के एक फ्लैट में तीन संदिग्ध विदेशी महिलाएं मिलीं. जब उनसे वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई संतोषजनक कागज पेश नहीं कर सकीं. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

बरामद हुए कई अहम दस्तावेज

तलाशी के दौरान पुलिस ने महिलाओं के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए. इनमें पासपोर्ट, ई-वीजा, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एसबीआई बैंक पासबुक, सात मोबाइल फोन और विदेशी करेंसी शामिल है. इसके अलावा उज्बेकिस्तान का नागरिकता कार्ड भी बरामद किया गया है. यह बरामदगी मामले को और गंभीर बनाती है.

Loading Ad...

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस 

रायपुर थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025’ के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब उन स्थानीय लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इन महिलाओं की मदद की.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. आने वाले दिनों में ऐसे और मामलों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...