Advertisement

Loading Ad...

‘कभी छोड़ना पड़ा था, अब लौटने का समय’ नए UP को फार्मा दिग्गजों ने बताया पावर हाउस, कॉन्क्लेव में की CM योगी की तारीफ

UP जल्द ही फार्मा हब बनेगा. लखनऊ में हुए उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में फार्मा दिग्गजों का जमावड़ा लगा. जहां उन्होंने कहा कि CM योगी ने UP का नेतृत्व बदल दिया.

Loading Ad...

Uttar Pradesh Pharma Conclave: ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ में देश और दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनियों के चेयरमैन और शीर्ष नेतृत्व ने खुलकर राज्य की बदलती तस्वीर, मजबूत शासन व्यवस्था और निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना की. 

कॉन्क्लेव के दौरान उद्योग जगत के दिग्गजों ने एक स्वर में कहा कि CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में UP ने बुनियादी और संरचनात्मक बदलाव किए हैं. जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं. 

यूपी के वर्तमान व भविष्य का रोडमैप क्लियर

Loading Ad...

राज्यसभा के सांसद और रामकी ग्रुप के चेयरमैन अयोध्या रामी रेड्डी ने CM योगी के नेतृत्व को देश और समाज के लिए ‘उत्कृष्ट कमिटमेंट’ करार दिया. उन्होंने कहा, UP में जो बुनियादी परिवर्तन देखने को मिले हैं, वे अभूतपूर्व हैं. UP में जो है और जो होने जा रहा है, सबका रोडमैप CM योगी ने स्पष्ट कर दिया. यह न केवल राज्य, बल्कि देश को भी नई दिशा दिखाएगा. 

Loading Ad...

‘अच्छा नेता पूरे सिस्टम को बदल सकता है’

अयोध्या रामी रेड्डी ने कहा, पिछले 40 साल में उन्होंने UP में ऐसा सकारात्मक माहौल कभी नहीं देखा. उन्होंने UP की कानून-व्यवस्था, अकाउंटेबिलिटी और इंटीग्रिटी को दीर्घकालिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. अयोध्या रामी रेड्डी ने कहा, एक अच्छा नेता किस तरह पूरे सिस्टम को बदल सकता है, UP इसका जीवंत उदाहरण है. निवेशकों के लिए सुरक्षित माहौल और पारदर्शी प्रशासन आज UP की पहचान है. 

Loading Ad...

रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट ट्रीटमेंट: जीनल मेहता

टोरेंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन जीनल मेहता ने कहा कि पिछले 9 साल में UP में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. हमने UP के 20 जिलों में काम किया है, लेकिन कहीं भी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या या रेड टेप का सामना नहीं करना पड़ा. UP आज निवेशकों को रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट ट्रीटमेंट दे रहा है. यह सब योगी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है. 

‘कभी छोड़ना पड़ा था प्रदेश, अब लौटने का समय’

Loading Ad...

मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा ने UP के पुराने दौर की कड़वी यादें साझा कीं. उन्होंने कहा, 1995 में कंपनी शुरू की थी, तब माहौल ठीक नहीं था. 2001 में मेरे भाई का बेटा किडनैप हो गया, जिसके बाद हमने तय किया कि प्रदेश छोड़कर दिल्ली में रहना चाहिए, लेकिन कहते हैं ना कि हर रात के बाद एक अच्छी सुबह होती है. CM योगी आदित्यनाथ के आने के बाद UP में वह सुबह आई है. 

यह भी पढ़ें- कानून के राज में ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी बनी UP की पहचान: CM योगी

रमेश जुनेजा ने कहा, आज देर रात भी प्रदेश में लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, यही वजह है कि निवेशक यहां आ रहे हैं और लगातार निवेश कर रहे हैं. उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है. मेरा दिल UP के लिए धड़कता है और सरकार के प्रोत्साहन के साथ निश्चित रूप से UP में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. 

Loading Ad...

वैश्विक फार्मा लीडर्स की UP में रुचि: सतीश रेड्डी

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी ने कहा कि फार्मा सेक्टर में भारत की भूमिका वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है. जिसका उदाहरण कोविड काल में देखने को मिला. भारत ने कोविड के समय लाखों जिंदगियां बचाईं. UP की नीतियां बेहद प्रभावी हैं और हम यहां काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.  

इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैनपावर UP की ताकत: पंकज पटेल

Loading Ad...

जाइडस लाइफ साइंसेज के चेयरमैन पद्मभूषण पंकज रमनभाई पटेल ने कहा कि किसी भी इंडस्ट्री को भूमि, बिजली, पानी और प्रशिक्षित मैनपावर की जरूरत होती है और ये सभी संसाधन उत्तर प्रदेश में भरपूर उपलब्ध हैं. यही वजह है कि फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए UP एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है. 

देश का सबसे सुरक्षित स्थान है UP: दिलीप सांघवी

यह भी पढ़ें

पद्मश्री से सम्मानित और सन फार्मास्यूटिकल के चेयरमैन दिलीप सांघवी ने कहा, आज सन फार्मा देश की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है. UP ऐसा प्रदेश है, जहां पर हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं. कुछ साल में यहां पर लॉ एंड ऑर्डर की जो स्थिति में सुधार हुआ है, वो इसे देश का सबसे सुरक्षित स्थान बनाता है. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...