Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
जामा मस्जिद के सर्वे पर बवाल, जानिए कौन है जज आदित्य सिंह जिन्होंने सर्वे का दिया आदेश
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दैरान हिंसा भड़क गई, जिसके बाद 4 लोगों की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। मामले में अब राजनीति भी गरमारही है। ऐसे में चलिए जानते है कि कौन है वो जज जिन्होंने सर्वे के आदेश दिए है।
Advertisement
Loading Ad...
संभाल के शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई। इस बवाल में 4 लोगों की मौत हुई है कई पुलिसक्रमी घायल हुए है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। ऐतिहात के तौर पर इंटरनेट सेवा और स्कूल-कॉलेज भी बंद है।
हिंसा की शुरूआत तब हुई जब कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए चंदौसी पहुंची थी। 19 नवंबर को एक स्थानीय अदालतने सर्वे के आदेश दिए थे। ये आदेश उस याचिका को सुनने के बाद दिया गया था जिसमे ये दावा किया गया था कि 1526 में मस्जिद बनाने के लिए हरिहर मंदिर को तोड़ा गया था। ये आदेश चंदौसी के सिविल जज आदित्य सिंह की अदालत ने पारित किया था।
कौन है सिविल जज आदित्य सिंह?
- मुजफ्फरपुर के रहने वाले है आदित्य सिंह
- जून 2018 में प्रदेश की ज्यूडिशल सर्विसेज में हुआ चयन
- पहली पोस्टिंग जुडिशल मजिस्ट्रेट सहारनपुर रही
- 29 जनवरी, 2019 को सिविल जज जूनियर डिवीजन सहारनपुर बने
- अप्रैल 2019 में बनाए गए जुडिशल मजिस्ट्रेट
- जुलाई 2022 बिजनौर की चांदपुर में तबादला
- 18 नवंबर, 2023 को मिला प्रमोशन
- सिंह बनाए गए मजिस्ट्रेट सिविल जज सीनियर डिवीजन
- 21 नवंबर 2023 को बने चंदौसी के सिविल जज
बता दें कि संभल में स्थिति अब स्थिर है। पुलिस ने हिंसा से जुड़े 7 FIR दर्ज किए है। 6 नामजद और 2500 से ज्यादा अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...