जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP Election 2027: मेरठ में किसका बजेगा डंका? BJP और सपा गठबंधन में होगी कड़ी टक्कर

किठौर सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने कब्जा जमाया था.सपा उम्मीदवार शाहिद मंजूर 107,104 वोट पाकर विधायक बने थे. वहीं, भाजपा उम्मीदवार सत्यवीर त्यागी को 104,924, बसपा उम्मीदवार कुशल पाल को 31,213 और एआईएमआईएम उम्मीदवार तसलीम अहमद को 4,833 वोट मिले थे.इस सीट पर कुल 69.45 फीसदी मतदान हुआ था.

Author
27 Oct 2026
( Updated: 27 Oct 2026
01:28 PM )
UP Election 2027: मेरठ में किसका बजेगा डंका? BJP और सपा गठबंधन में होगी कड़ी टक्कर
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां सभी पार्टियों ने अभी से शुरू कर दी है. राजनीतिक दलों के नेता समीकरण साधने में जुटे हुए हैं. ऐसे में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों पर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. 2022 में भाजपा ने 7 में से 3 सीटें जीती थीं जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया था.

पिछली बार मेरठ में सपा गठबंधन का था दबदबा

दिल्ली-एनसीआर में शामिल मेरठ एक ऐतिहासिक जिला है. शहर प्राचीन नगर हस्तिनापुर का अवशेष है, जो महाभारत काल मे कौरव राज्य की राजधानी थी. मेरठ को 'भारत का खेल नगर' भी कहते हैं क्योंकि यहां पर विशाल खेल उद्योग है. यहां के अन्य बड़े उद्योग चीनी मिलें तथा इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित हैं.

Advertisement

क्या कहता है मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों का पूरा समीकरण, उपचुनाव में BJP ने दर्ज की बड़ी जीत

मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर और किठौर विधानसभा सीटों के साथ मेरठ में तीन तहसील, 12 ब्लॉक और 662 गांव हैं.

भाजपा ने जीती थीं 3 सीटें

मेरठ कैंट सीट पर 2022 में भाजपा ने कब्जा जमाया था.भाजपा उम्मीदवार अमित अग्रवाल 162,032 वोट पाकर विधायक बने थे.वहीं, रालोद उम्मीदवार मनीषा अहलावत को 43,960 वोट, बसपा उम्मीदवार अमित शर्मा 28,519 को वोट और कांग्रेस उम्मीदवार अवनीश काजला को 5,096 वोट मिला था.इस सीट पर 56.84 फीसदी मतदान हुआ था.

Advertisement

समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ शहर से 106,395 वोट (52.77 फीसदी) प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के कमल शर्मा को 26,065 वोटों से हराया. मतदान प्रतिशत 64.56 रहा था.रालोद उम्मदीवार रंजन शर्मा को 5,333 और बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार दिलशाद को 4,93 वोट मिले थे.

मेरठ दक्षिण विधानसभा से वर्तमान में भाजपा से सोमेंद्र तोमर विधायक हैं जिन्हें 2022 में 129,667 वोट मिले थे. वहीं, समाजवादी पार्टी उम्मीदवार मोहम्मद आदिल चौधरी को 121,725, बसपा उम्मीदवार कुंवर दिलशाद अली को 39,857 वोट मिले थे.

सिवालखास विधानसभा सीट 2022 के चुनाव में रालोद के खाते में गई थी.यहां से रालोद उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद 101,749 वोट पाकर विधायक चुने गए थे. वहीं, भाजपा के मनेंद्र पाल सिंह को 92,567, बसपा के मुकर्रम अली खान को 29,958 और एआईएमआईएम उम्मीदवार रफत खान को 3,019 वोट मिले थे.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: अमरोहा की 4 विधानसभा सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानें 2022 का पूरा समीकरण

Advertisement

सरधना से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान है विधायक

सरधना विधानसभा से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान विधायक हैं. 2022 के चुनाव में अतुल प्रधान को 118,573, भाजपा उम्मीदवार संगीत सिंह सोम को 100,373 और बसपा उम्मीदवार संजीव धामा को 18,140 वोट मिले थे.कुल 67.22 फीसदी वोट पड़े थे.

हस्तिनापुर विधानसभा से वर्तमान में भाजपा से दिनेश खटिक विधायक हैं. 2022 के चुनाव में दिनेश खटिक को 107,587, सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा को 100,275, बसपा उम्मीदवार संजीव कुमार जाटव को 14,240 वोट और एआईएमआईएम के विनोद जाटव को 4,290 वोट मिले थे.कुल 66.84 फीसदी मतदान हुआ था.

Advertisement

2022 में किठौर सीट पर सपा ने जमाया था कब्जा 

यह भी पढ़ें

किठौर सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने कब्जा जमाया था.सपा उम्मीदवार शाहिद मंजूर 107,104 वोट पाकर विधायक बने थे. वहीं, भाजपा उम्मीदवार सत्यवीर त्यागी को 104,924, बसपा उम्मीदवार कुशल पाल को 31,213 और एआईएमआईएम उम्मीदवार तसलीम अहमद को 4,833 वोट मिले थे.इस सीट पर कुल 69.45 फीसदी मतदान हुआ था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें