Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

यूपी में बिजली कटौती पर भड़के CM योगी, 24 घंटे सप्लाई का आदेश... अधिकारियों की छुट्टी रद्द

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्त हो गए हैं. यूपीपीसीएल ने शहरों में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अधिकारियों को देर रात तक फील्ड में निगरानी करने का आदेश जारी किया गया है.

Image Source: UP Information Department
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शहरों से लेकर गांवों तक लोग घंटों बिजली गुल रहने से परेशान हैं. बढ़ती शिकायतों और जनता के गुस्से को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी जताई है. इसके बाद यूपीपीसीएल ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत बड़े कदम उठाए हैं.

शहरों में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली देने का आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है. विभाग का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यही वजह है कि अब वरिष्ठ अधिकारियों को देर रात तक फील्ड में तैनात किया गया है ताकि बिजली आपूर्ति पर सीधे नजर रखी जा सके.

Loading Ad...

लखनऊ में रातभर फील्ड में तैनात किए गए अधिकारी

Loading Ad...

राजधानी लखनऊ में 22 अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी रात 9 बजे से 1 बजे तक अलग-अलग इलाकों में लगाई गई है. अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज और फॉल्ट जैसी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए. साथ ही यह भी कहा गया है कि जनता की शिकायतों को हल्के में लेने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

शिकायतों के तुरंत निस्तारण के निर्देश

Loading Ad...

बिजली विभाग ने 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के तुरंत निस्तारण के आदेश भी दिए हैं. विभाग चाहता है कि किसी भी इलाके में फॉल्ट होने पर बिजली बहाली में ज्यादा समय न लगे. इसी सख्ती के बीच यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ने गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता राहुल और मेरठ के योगेश कुमार को निलंबित कर दिया है. विभाग का कहना है कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

14 जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने भी 14 जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. सभी टीमों को कहा गया है कि ब्रेकडाउन या तकनीकी खराबी की स्थिति में तुरंत बिजली सप्लाई बहाल की जाए. इसके लिए फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

Loading Ad...

बताते चलें कि बिजली विभाग ने भी आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग अचानक काफी बढ़ गई है, इसलिए लोग जरूरत पड़ने पर ही बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करें. सरकार और बिजली विभाग लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इस गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...