Advertisement
रेप के बाद 4 साल की भांजी का मर्डर करने वाला दुष्कर्मी मामा एनकाउंटर में ढेर, देर रात ऐसे दिया मिशन को अंजाम
जसीम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने साथ ले गया था. उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था.
Advertisement
Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. आरोपी कई दिनों से फरार था, रविवार 19 अप्रैल को पुलिस ने उसे नाकेबंदी कर पकड़ा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया.
ये एनकाउंटर गाजियाबाद के टीला मोड़ थाने के पास हुआ. जहां 50 हजार के इनामी आरोपी जसीम उर्फ छोटू को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. जसीम ने 11 अप्रैल को अपने ही जीजा की 4 साल की बेटी के साथ हैवानियत की थी.
टॉफी के बहाने बुलाकर की दरिंदगी
Advertisement
ट्रांस हिंडन के DCP धवल जायसवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच की. पता चला कि बच्ची के मामा जसीम उर्फ छोटू ने यह जुर्म किया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया. बताया जा रहा है जसीम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया था. फिर किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक कार के नीचे छिपा दिया.
Advertisement
वारदात के दूसरे दिन यानी 12 अप्रैल को आरोपी जसीम फरार हो गया था. पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाला. जिसमें जिसमें जसीम बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद FIR दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश तेज की. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने जसीम पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था. अब जसीम के एनकाउंटर के बाद स्वाट टीम को 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा.
कैसे मारा गया मासूम का दुष्कर्मी जसीम?
Advertisement
स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच लगातार जसीम की तलाश कर रही थी. रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंथला नहर के पास देखा गया है. इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें जसीम उर्फ छोटू को गोली लग गई. उसे तुरंत इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके दो और साथी भागने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें
इस कार्रवाई में दो कांस्टेबल को भी गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी जसीम के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, उसका पहले का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर इलाके का रहने वाला है.