Advertisement

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक बस हादसा, उधमपुर में खाई में गिरी बस, 10 की मौत; कई घायल

जम्मू-कश्मीर के रामनगर से उधमपुर जा रही यात्री बस दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई. बस गहरी खाई में गिरी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत और कई यात्री घायल हुए है.

Image Source: Canva (Symbolic photo)
Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ.

10 लोगों की मौत, कई घायल

इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसा गांव कनोटे के पास हुआ, जहां सड़क पहाड़ी और खतरनाक मोड़ों से भरी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक डगमगाई और देखते ही देखते पहाड़ से नीचे जा गिरी.

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री का बयान

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की है और राहत कार्यों की पूरी जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Loading Ad...

घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है. राहत और बचाव टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि अभी भी जनहानि बढ़ने की आशंका है.

यह भी पढ़ें

बताता चलें कि यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. जरूरत है कि ऐसे मार्गों पर ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...