जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'बात का टाइम खत्म, PoJK को भारत में मिलाने का आ गया वक्त…', पाक फौज की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ उठी कश्मीर में आवाज

पाकिस्तानी फौज की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बर्बर कार्रवाई के ख़िलाफ़ कश्मीर से आवाज़ उठने लगी है. कश्मीर आतंकी पीड़ितों के संगठन की अध्यक्ष तस्लीमा अख्तर ने आसिम मुनीम को वर्दी में आतंकी करार देते हुए कहा कि PoJK को भारत में मिलाने का समय आ गया है.

Author
04 Aug 2026
( Updated: 04 Aug 2026
01:17 PM )
'बात का टाइम खत्म, PoJK को भारत में मिलाने का आ गया वक्त…', पाक फौज की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ उठी कश्मीर में आवाज
VIDEOGRAB IANS
Advertisement

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीते कुछ दिनों में भीषण हिंसा और आगजनी देखने को मिल रही है. सैकड़ों लोगों की पाक फौज और रेंजर्स की गोलीबारी मौत हो गई है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हाल की अशांति ने एक बार फिर इस्लामाबाद के साथ इस इलाके के खराब संबंध को सबके सामने ला दिया है. पीओके में बीते कई हफ्तों से चल रहे प्रदर्शनों, गिरफ्तारियों और पाबंदियों का नतीजा प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव के रूप में सामने आया है.

PoJK को कश्मीर में मिलाने का आ गया वक्त!

इसी बीच कश्मीर आतंकी पीड़ितों के संगठन की अध्यक्ष तस्लीमा अख्तर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के लोगों के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के साथ एकजुटता का आह्वान किया और पाकिस्तान की कार्रवाई पर चिंता जताई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब पीओजेके को भारत में मिलाने का समय आ गया है.  

अख़्तर ने आगे कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब बातचीत और डॉयलॉग का वक्त खत्म हो गया है. अब जमीनी कार्रवाई का वक्त आ गया है. पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर को हमारे भारत के कश्मीर में मिलाने का समय आ गया है.

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में तनाव और हत्याओं को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता और एटीवीके की चेयरपर्सन तस्लीमा अख्तर ने आईएएनएस से कहा, "हमें इंसानियत के लिए लड़ना चाहिए. इंसानियत का तकाजा है कि यहां से भी उनके लिए आवाज उठाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके. मैं पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से अपील कर रही हूं. 10 अगस्त को एकजुट होकर पीओजेके के लोगों के साथ खड़े हों और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करें."

तस्लीमा अख्तर ने आसिम मुनीर को बताया वर्दी में आतंकी!

तस्लीमा ने कहा, "पीओजेके के लोग 1947 से अभी तक बहुत अधिक संघर्ष कर रहे हैं. पाकिस्तान सरकार और सेना लगातार जुर्म करती आ रही है. अब पीओजेके के लोगों का सब्र का बांध टूट गया है. अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं तो पाकिस्तानी सैनिक गोली मार रहे हैं. पीओजेके के लोगों की फरियाद पूरी दुनिया सुन रही है."

तस्लीमा ने कहा, "अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना से पीओजेके के लोगों को आजादी दिलाई जाए. पाकिस्तान को पीओजेके की जमीन चाहिए, लोग नहीं चाहिए. वहां के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. ऐसे में अब वक्त आ गया है कि पीओजेके को भारत के कश्मीर में मिलाना पड़ेगा."

Advertisement

पाक फौज ने रावलकोट से मीरपुर तक बना दिया कब्रिस्तान 

तस्लीमा अख्तर ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट से मीरपुर तक कब्रिस्तान बना दिए हैं. मुजफ्फराबाद में हो रहे चुनावों को देखिए, वे न तो पारदर्शी हैं और न ही निष्पक्ष. खुदा के लिए अपने लोगों को जीने दें. खुदा के लिए उन अधिकारों को स्वीकार करें जिनकी वे मांग कर रहे हैं, वे अपने वाजिब अधिकारों की मांग कर रहे हैं, खैरात नहीं मांग रहे. यह उनकी अपनी जमीन है. इस पर उनका हक है."

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि सरकार की तरफ से बार-बार कम्युनिकेशन नेटवर्क को अलग किया गया, प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए गए, उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया और बड़े स्तर पर सेना ने बल का प्रयोग किया. हालांकि, इन पूरे हालात में यह बात स्पष्ट है कि यह टकराव और गुस्सा किसी एक कारण से नहीं है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
m
mahendra mathur
1 week ago

Kyon। pok। wasiyon maja aa raha h n. Kesa lga pakistaniyon ka 78 years ka sath? Aap sab log ab Bharat se aasha kar rahe ho ki hme bchaye. Are bhai 78 sal tak Hinduon k khilaf terrorists ka sath dete aaye or Bharat k sath nfrt karte rahe Kashmir k hinfuon ke ktleaam par khushiyan manate aaye, to hm kese hekp kare? Tum vese bhi apne hk ki fight kar rahe ho. To hm se kese aasha kar sakte ho help ki?

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें