जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘पहले एक ही परिवार पर थे एयरपोर्ट के नाम…’ कांग्रेस पर PM मोदी का बड़ा वार, आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात

PM मोदी ने कहा, पहले देश में एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया. हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मिकी के नाम से जोड़ा, पंजाब में संत रविदास के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा.

Author
01 Aug 2026
( Updated: 01 Aug 2026
03:13 PM )
‘पहले एक ही परिवार पर थे एयरपोर्ट के नाम…’ कांग्रेस पर PM मोदी का बड़ा वार, आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात
Image Source- IANS/PMO
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश को नए एयरपोर्ट की सौगात दी है. उन्होंने भोगपुरम में एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. यहां PM मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर बड़ा निशाना साधा. 

PM मोदी ने कहा, पहले देश में एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया. PM मोदी ने भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘हमारी सरकार का मंत्र इन्वेस्टमेंट से रोजगार बनाना है.’

स्वर्ण आंध्र के विजन को सराहा 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम है. मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर एक शुभ महीने में उत्तर आंध्र की पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है. मैं सबसे पहले भगवान श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चरणों में प्रणाम करता हूं. मैं श्री कूर्मनाथ स्वामी और मां पोंडितल्ली को नमन करता हूं. हवाई अड्डे के साथ-साथ ये परियोजनाएं आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से जुड़े हैं. इनमें एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट भी हैं. ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस स्पीड से आगे बढ़ रहा है. 

PM मोदी ने की CM चंद्रबाबू नायडू की तारीफ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का आयोजन नया इतिहास और नए रिकॉर्ड रचने का भी है. एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, साथ ही धीमसा नृत्य का सांस्कृतिक रिकॉर्ड भी रचा गया है. चंद्रबाबू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है. एक तरफ एयरपोर्ट का निर्माण और दूसरी तरफ आदिवासी बहनों के ने धीमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना. चंद्रबाबू के इस विजन को विशेष रूप से सराहना करता हूं.

PM मोदी ने आगे कहा, अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है. उन्होंने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है. यह हवाई अड्डा आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है. ये यहां के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है. मैं आंध्र प्रदेश और देश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. 

कांग्रेस पर साधा निशाना 

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे. हमने इस परंपरा को बदला है. हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मिकी के नाम से जोड़ा, पंजाब में संत रविदास के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा. केंद्र की NDA सरकार ने निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा. आंध्र प्रदेश का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, देश और दुनिया का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा. उसे अल्लूरी सीताराम राजू के नाम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी. 

PM मोदी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के एविएशन सेक्टर की असाधारण प्रगति हुई है. 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे, आज यह संख्या 166 हो गई है. एक समय था जब हवाई उड़ाने सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थी. NDA सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं. इन 12 साल में सिर्फ एयरपोर्ट्स की संख्या में ही बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, बल्कि हमारी उड़ान योजना के कारण आज गरीब परिवार के लोगों को भी जहाज में बैठने का अवसर मिल रहा है. 

एविएशन सेक्टर में मील का पत्थर

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि एविएशन सेक्टर में देश ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. कुछ ही दिन पहले काशी में स्पोक एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया. आज वही मॉडल पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गया है. अमृतसर से 25 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगे. इस उपलब्धि के लिए मैं आंध्र की इस धरती से पंजाब के लोगों को भी बधाई देता हूं. हमारे आंध्र प्रदेश के पास हमेशा से विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रहा है.

उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश के विकास के लिए हमारे प्रयास डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़े, इसके लिए मैंने आंध्र के लोगों से डबल इंजन सरकार का आशीर्वाद मांगा था. आज चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण के नेतृत्व में NDA की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है.

PM मोदी ने आगे कहा, कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है. इस पर भी 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. 

आंध्र प्रदेश में हाईवे और एक्सप्रेस वे का बिछा जाल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश ब्लू इकॉनामी को लगातार मजबूत कर रहा है. पूरे आंध्र में हाईवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट इस पूरे क्षेत्र को रफ्तार दे रहे हैं. यह पूरा क्षेत्र देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों से आसानी से जुड़े, इसके लिए आज आंध्र प्रदेश में करीब 1 लाख करोड़ रुपए के रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है. राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है. यहां रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं, फिर भी मैं माफ करना चाहता हूं' - इंस्टा वीडियो में भावुक हुए PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा जा रहा है. आंध्र प्रदेश हमेशा भविष्य की सोच रखने वाला प्रदेश रहा है. सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक सेक्टर में आंध्र के युवाओं ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है. इसलिए सरकार यहां के टैलेंट को आंध्र प्रदेश के विकास पावर से जोड़ना चाहती है. टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, यह बहुत जरूरी है. इसके लिए हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसी फ्यूचरिस्टिक टेक इंडस्ट्री पर है. विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

ब्लू इकॉनमी को मिली मजबूती

PM मोदी ने कहा कि आज, भारत अपनी ब्लू इकॉनमी को लगातार मजबूत कर रहा है. हमारा विजन पूरे कोस्टलाइन को कोस्टल इकॉनमिक कॉरिडोर के तौर पर डेवलप करना है. इस लक्ष्य के साथ, विशाखापत्तनम से कृष्णापत्तनम तक हमारे मौजूदा पोर्ट्स को मॉडर्नाइज और अपग्रेड किया जा रहा है. इसके अलावा, मुलापेटा और रामायपत्तनम में नए पोर्ट्स डेवलप किए जा रहे हैं. 

इन्वेस्टमेंट से रोजगार का मंत्र

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सरकार का मंत्र इनवेस्टमेंट से रोजगार है. इसलिए सरकार ने भी अपनी तरफ से इन्वेस्टमेंट बढ़ाया है और हम प्राइवेट सेक्टर को भी इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित कर रहे हैं. क्योंकि जब इन्वेस्टमेंट बढ़ता है तो मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है. मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है तो एक्सपोर्ट बढ़ता है और एक्सपोर्ट बढ़ता है तो रोजगार के नए अवसर बनते हैं और जब रोजगार बढ़ता है तो लोगों की आमदनी बढ़ती है, परिवारों की जिंदगी बेहतर होती है. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें