जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Delhi: करोल बाग की गफ्फार मार्केट में आग से मचा हड़कंप, चार मंजिला इमारत तक पहुंचीं लपटें, 22 दमकल यूनिटों ने संभाला मोर्चा

Karol Bagh: रात के समय आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया...सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

Author
06 Nov 2026
( Updated: 06 Nov 2026
08:48 AM )
Delhi: करोल बाग की गफ्फार मार्केट में आग से मचा हड़कंप, चार मंजिला इमारत तक पहुंचीं लपटें, 22 दमकल यूनिटों ने संभाला मोर्चा
Image Source: IANS
Advertisement

Delhi: दिल्ली के करोल बाग स्थित मशहूर गफ्फार मार्केट में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई... आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटे चार मंजिला व्यावसायिक इमारत तक पहुंच गईं.... घटना पुरी प्लाजा की दुकान नंबर 13/21 में हुई, जहां मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज का कारोबार होता है... रात के समय आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया...सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया..

मोबाइल बैटरियों से आग लगने की आशंका, 22 यूनिटों ने संभाला मोर्चा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर रखी मोबाइल बैटरियों से शुरू हुई थी...आशंका जताई जा रही है कि बैटरियों के ज्यादा गर्म होने या ओवरचार्जिंग की वजह से आग लगी हो सकती है... हालांकि, आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी... DCP सेंट्रल रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आग ने देखते ही देखते इमारत की दूसरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया...

SIR के खिलाफ CJP ने किया नए प्रदर्शन का ऐलान... दिल्ली छोड़ अब इस शहर में बनाएगी नया जंतर-मंतर, दिपके संभालेंगे मोर्चा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. मलिक के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे आग लगने की पहली सूचना मिली थी... इसके बाद शुरुआत में दमकल की कुछ गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए लगातार अतिरिक्त संसाधन मौके पर बुलाए गए। रात 1:57 बजे आग को मेक-4 और सुबह 3:11 बजे मेक-6 घोषित किया गया...बाद में आग को मीडियम श्रेणी में रखा गया... पूरे अभियान के दौरान कुल 22 यूनिटों को तैनात किया गया...इनमें 9 वाटर टेंडर, 8 वाटर बाउजर और अन्य विशेष दमकल वाहन शामिल थे...इसके अलावा कैट एंबुलेंस और पीसीआर वाहन भी मौके पर पहुंचे...

Advertisement

कोई हताहत नहीं, लेकिन दुकानों और संपत्ति को नुकसान

काफी देर तक दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मेहनत की... राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर सामने नहीं आई...हालांकि, आग की वजह से इमारत और दुकान में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है... फिलहाल नुकसान का सही आकलन किया जाना बाकी है...

व्यापार मंडल ने उठाई फायर सेफ्टी ऑडिट की मांग

इस घटना के बाद दिल्ली व्यापार महासंघ ने भी चिंता जाहिर की है... महासंघ का कहना है कि त्योहारों और शादी के मौसम में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और कारोबार दोनों बढ़ जाते हैं... ऐसे में आग जैसी घटनाएं व्यापारियों के साथ-साथ कर्मचारियों और ग्राहकों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती हैं...

यह भी पढ़ें

व्यापार मंडल ने दिल्ली सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि दिल्ली के सभी बड़े बाजारों में फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए... दुकानों की बिजली वायरिंग और कनेक्शन की जांच हो, अग्निशमन उपकरण सही हालत में रखे जाएं और आपातकालीन रास्तों से अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही व्यापारियों से भी अपील की गई है कि दुकान बंद करते समय गैर-जरूरी बिजली कनेक्शन बंद रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें...

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें