'जिसमें हिम्मत है वो कोशिश करके देख ले...', गाड़ी पर मशीन गन लगा दहाड़े SP सचिन शर्मा, भोजशाला पर माहौल बिगाड़ने वालों को खुला चैलेंज
भोजशाला मामले में हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद धार प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया. जुमे की नमाज से पहले एसपी Sachin Sharma और कलेक्टर राजीव रंजन मीना के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया.
Follow Us:
मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला-कमाल मौला परिसर को लेकर हाई कोर्ट का फैसला हिंदू पक्ष में आने के बाद प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था बनाए रखना था. ऐसे संवेदनशील माहौल में धार के पुलिस कप्तान IPS सचिन शर्मा बेहद सख्त और अलर्ट अंदाज में नजर आए. जुमे की नमाज से पहले गुरुवार शाम एस पी और धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना के नेतृत्व में पूरे शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकला. इसमें साफ संदेश दिया गया कि जिले में किसी भी तरह की गड़बड़ी या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
दरअसल, फ्लैग मार्च के दौरान IPS सचिन शर्मा का कड़ा और आक्रामक रुख लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनका सख्त अंदाज साफ दिखाई दे रहा है. शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी सक्रियता और मजबूत नेतृत्व की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस प्रशासन पूरी ताकत और सतर्कता के साथ मैदान में हो, तो उपद्रवियों की हिम्मत अपने आप जवाब दे जाती है.
SP सचिन शर्मा ने क्या कहा?
SP सचिन शर्मा ने बेहद सख्त अंदाज में कहा, 'सोशल मीडिया या मीडिया के माध्यम से जो लोग माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का गलत इंटरप्रिटेशन (अनुवाद) कर रहे हैं, मैं उन्हें आखिरी बार समझाइश देने आया हूं. गुरुवार शाम तक का समय उनका था, लेकिन अब सिर्फ कानून का पालन होगा. विधि का शासन होगा. जिसकी हिम्मत है या जिसे लगता है कि वह कानून चुनौती दे सकता है, वह कल (शुक्रवार) प्रयास कर ले. हम पूरी तरह तैयार हैं और कल वह मानकर चले कि उसके ऊपर वह कार्रवाई होगी जो उसने अब तक सोची भी नहीं होगी.' इसमें सबसे ख़ास बात यह रही कि एस पी सचिन शर्मा ने अपने संबोधन के अंत में 'भारत मां की जय' का नारा भी पुलिसकर्मियों संग लगाया. बता दें कि एस.पी ने यह बड़ा बयान फ्लैग मार्च के दौरान धार के इमामबाड़े के सामने जनता को संबोधित करते हुए दिया
MP के धार में जुमे की नमाज से पहले अलर्ट, एस.पी सचिन शर्मा की कानून तोड़ने वालों को दो टूक वार्निंग, कहा-हम हर स्थिति से निपटने को तैयार, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..#MadhyaPradesh #Bhojshala #Dhar #MPPolice #SP #SachinSharma pic.twitter.com/nYkPUJgzzK
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) May 22, 2026
पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च
शुक्रवार को संवेदनशील माहौल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया. गुरुवार शाम धार शहर की सड़कों पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च ने लोगों का ध्यान इसलिए भी खींचा क्योंकि पुलिस जवानों के हाथों में तिरंगा था और डीजे पर भाईचारे और शांति का संदेश देने वाले गीत बजाए जा रहे थे. यह फ्लैग मार्च सिर्फ सुरक्षा का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि प्रशासन की तरफ से सौहार्द बनाए रखने का मजबूत संदेश भी था. मार्च में RAF, STF, SF, अश्वरोही दल और जिला पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए. शहर की सड़कों पर वज्र और योद्धा जैसे अत्याधुनिक सुरक्षा वाहन भी तैनात नजर आए. वहीं अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शांति, संयम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
भोजशाला में होगी अखंड पूजा, प्रशासन ने की किलेबंदी
एमपी हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला को वाग्देवी मंदिर मानने के फैसले के बाद धार में माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है. इसी बीच भोज उत्सव समिति ने शुक्रवार को सामूहिक ‘अखंड पूजा’ आयोजित करने का ऐलान किया है. समिति का कहना है कि करीब 721 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब इस तरह का धार्मिक आयोजन होने जा रहा है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. भोजशाला परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश का पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि नमाज की अनुमति रद्द होने के बाद किसी भी नई परंपरा या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें
बहरहाल, धार में प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अब सबकी निगाहें शुक्रवार को होने वाली अखंड पूजा और पूरे दिन की कानून व्यवस्था पर टिकी हुई हैं.
धार से संवाददाता सचिन शर्मा की रिपोर्ट