Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘सनातन को मिटाने वाले खुद ही मिटे…’ गुजरात में मोदी तो काशी से योगी का कड़ा संदेश

सनातन विरोधियों को काशी से CM योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया. उन्होंने विपक्ष का बिना नाम लिए निशाना साधा. सोमनाथ अमृत महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचे थे.

Source- X/@myogiadityanath
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा संदेश दिया. उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे. सनातन भारत की आत्मा और चेतना में बसता है इसे मिटाया नहीं जा सकता.

CM योगी ने कहा, मोहम्मद गौरी से लेकर मुगलों तक कई विदेशी आक्रांताओं ने हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 

'औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर दिया और यहां गुलामी का प्रतीक एक ढांचा खड़ा कर दिया लेकिन वे भारत की आत्मा को तोड़ नहीं सके. वे यह नहीं समझ सके कि सनातन केवल मंदिरों की दीवारों के भीतर नहीं, बल्कि स्वयं भारत की चेतना में बसता है. भारत अपनी आत्मा को शाश्वत और अमर मानता है.'

Loading Ad...

इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया. CM योगी ने कहा, 'आज भी ऐसी ताकतें मौजूद हैं जो भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों के पुनरुत्थान का विरोध करती हैं. 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, जिन लोगों ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध किया था, उन्हीं लोगों ने बाद में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में भी बाधाएं खड़ी कीं. हम जानते हैं कि सोमनाथ महादेव मंदिर की पुनर्स्थापना के कार्यक्रम में बाधाएं खड़ी करने वाले लोग कौन थे. वही लोग बाद में राम मंदिर के निर्माण पर भी बार-बार रुकावट डालने की कोशिश कर रहे थे.’

‘सनातन को मिटाने की कोशिश, खुद ही मिट गए’

Loading Ad...

CM योगी ने कहा, जिन्होंने सनातन को मिटाने की कोशिश की वे खुद ही धूल में मिल गए. आक्रमणकारियों को कोई याद नहीं करता. मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ और सोमनाथ के विकास का जिक्र करते हुए कहा, काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर के स्वाभिमान की गाथा आगे बढ़ रही है. 

सोमनाथ में PM मोदी ने दिया था बड़ा संदेश 

गुजरात में सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के आज 75 साल पूरे हुए हैं.  जबकि 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी. इस मौके पर देशभर में सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

PM मोदी सोमनाथ पहुंचे जहां उन्होंने सनातन विरोधियों पर निशाना साधने के साथ भारत की ताकत पर भी बड़ी बात कही. प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया की कोई भी ताकत इस देश और इसके नागरिकों को बाहरी ताकतों के सामने झुकने पर मजबूर नहीं कर सकती. भारत ने 1998 में दो परमाणु परीक्षण किए थे, पहला 11 मई को और दूसरा 13 मई को. इतिहास के इन अहम पलों को याद करते हुए उन्होंने दिखाया कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक ताकत के तौर पर उभरा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...