जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘नोएडा हिंसा के पीछे हो सकता है पाक कनेक्शन’ UP के श्रम मंत्री का बड़ा बयान, श्रमिकों से की बड़ी अपील

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा है, CM योगी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को नोएडा भेजा गया है, जो श्रमिकों से सीधे बात कर रहे हैं.

Author
14 Apr 2026
( Updated: 14 Apr 2026
06:48 PM )
‘नोएडा हिंसा के पीछे हो सकता है पाक कनेक्शन’ UP के श्रम मंत्री का बड़ा बयान, श्रमिकों से की बड़ी अपील
Source- X/@AnilRajbharbjp
Advertisement

नोएडा में हिंसा को उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सुनियोजित साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से कराई गई प्रतीत होती है. पिछले दिनों मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े थे. ऐसे में प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका को बल मिलता है. एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. 

मंत्री अनिल राजभर ने आशंका जताई कि CM योगी मुजफ्फरनगर में दौरे पर थे. उनके कार्यक्रम को विफल करने के इरादे से भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की सुनियोजित साजिश भी रची जा सकती है. अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी ताकतें इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं. 

श्रम मंत्री ने क्या अपील की? 

Advertisement

श्रम मंत्री ने श्रमिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें. उन्होंने कहा कि अराजकता और उग्र आंदोलन किसी समस्या का समाधान नहीं हैं. सरकार आपकी हर बात सुनने के लिए तैयार है. 

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को नोएडा भेजा गया है, जो श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं. पहले से भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. 

अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ‘श्रमेव जयते’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सरकार लगातार श्रमिक कल्याण के लिए काम कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- नोएडा प्रोटेस्ट मामले में तगड़ा एक्शन, 60 लोग गिरफ्तार, 200 से अधिक हिरासत में...कई सोशल मीडिया हैंडल्स भी रडार पर

यह भी पढ़ें

उन्होंने दोहराया कि सरकार श्रमिकों की मांगों को लेकर संवेदनशील है और हर स्तर पर समाधान के लिए प्रयासरत है.  साथ ही उन्होंने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे संवाद का रास्ता अपनाएं और प्रदेश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते रहें. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें