Advertisement

Loading Ad...

Pro Boxing League के तीसरे दिन चरम पर रहा रोमांच, पंजाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धा का मुकाबला 4-4 से बराबर, आंध्र वॉरियर्स ने ईस्टर्न टाइगर्स को दी मात

IABF Pro Boxing League: देशभर से आए मुक्केबाजों ने शानदार तकनीक, दमदार पंचों और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पूरे दिन स्टेडियम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा.

Image Source: IABF Professional Boxing League/ Website
Loading Ad...

IABF Pro Boxing League: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा आयोजित प्रो बॉक्सिंग लीग (पीबीएल) के तीसरे दिन बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में रोमांच और उत्साह से भरपूर मुकाबले खेले गए. देशभर से आए मुक्केबाजों ने शानदार तकनीक, दमदार पंचों और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पूरे दिन स्टेडियम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तीसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ: जय प्रकाश जेपी पूर्व मेयर

बुधवार सायं 4:30 बजे आयोजित समारोह में नमो ऐप के प्रबंधक श्री शैलेश पांडे, आईएबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, दिल्ली के पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश, पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा गुप्ता, रामकुमार जी, अमित बैम्बी (नागपुर),छत्तीसगढ़  एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे तथा आईएबीएफ के राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश ठाकरान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ किया.

Loading Ad...

इस अवसर पर आईएबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र, बैज एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया. रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और आतिशबाजी के बीच खिलाड़ियों का भव्य परिचय कराया गया, जिससे पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

Loading Ad...

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी संचालकों का बढ़ाया उत्साह: रामकुमार जी पूर्व संगठन मंत्री अभाविप दिल्ली

अपने संबोधन में डॉ. राकेश मिश्र ने सभी चारों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है.

Loading Ad...

उन्होंने लीग के सफल आयोजन में सभी फ्रेंचाइजी संचालकों के सहयोग की विशेष सराहना करते हुए मध्य महा योद्धास के प्रमुख यूनिटी ग्रुप, पंजाब फाइटर्स के संचालक श्री विकास गर्ग, ईस्टर्न टाइगर्स के संचालक श्री विपिन गोयल तथा आंध्र वॉरियर्स के संचालक श्री निशांत वर्मा का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सहभागिता से प्रो बॉक्सिंग लीग का प्रथम संस्करण भव्य एवं सफल रूप से आयोजित हो रहा है.

पहला मुकाबला: पंजाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धास के बीच कांटे की टक्कर: राकेश ठाकरान

दिन के पहले मुकाबले में पंजाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धा के बीच आठ बाउट खेले गए. दोनों टीमों के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार-चार मुकाबले अपने नाम किए, जिसके परिणामस्वरूप मैच 4–4 की बराबरी पर समाप्त हुआ. अधिकांश मुकाबलों का फैसला अंतिम राउंड में हुआ, जिससे दर्शकों का रोमांच अंत तक बना रहा.

Loading Ad...

दूसरे मुकाबला में आंध्र वॉरियर्स की प्रभावशाली जीत: संजीव कुमार

बुधवार को दिन के दूसरे मुकाबले में आंध्र वॉरियर्स ने शानदार रणनीति और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए ईस्टर्न टाइगर्स को 5–3 से पराजित किया. आंध्र के मुक्केबाजों ने सटीक पंचों और बेहतर तालमेल के दम पर पांच बाउट अपने नाम किए, जबकि ईस्टर्न टाइगर्स तीन मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर सके. इस महत्वपूर्ण जीत के साथ आंध्र वॉरियर्स ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली.

रंगारंग माहौल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम: रोहित पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट

Loading Ad...

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी, उनके परिजन एवं बॉक्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे. प्रो बॉक्सिंग लीग की थीम धुन, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, रंगारंग आतिशबाजी और खिलाड़ियों के भव्य प्रवेश ने पूरे आयोजन को उत्सव का स्वरूप प्रदान किया. हर शानदार पंच और निर्णायक बाउट पर दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया.

विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति: डॉ. राकेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री विजय प्रकाश (आईपीएस), आईजी, सीआईएसएफ, श्री पी. नरहरि (आईएएस), संयुक्त सचिव, भारत सरकार, श्री रोहित पांडे, संयुक्त सचिव, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, श्री आर. एस. गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, श्री कुमार ऋषिकेश, वरिष्ठ आयकर अधिकारी, दिल्ली रीजन, श्री संजीव कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, तथा श्रीमती अरुणा मिश्रा, अध्यक्ष, झारखंड एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन, कर्मवीर सिंगला, नवज्योति विद्यालय मुनक, भूपेन्द्र सिंह संगरूर, सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

Loading Ad...

अंक तालिका में बढ़ा रोमांच: राकेश भारद्वाज

तीसरे दिन के मुकाबलों के बाद लीग की अंक तालिका और अधिक रोमांचक हो गई है. पंजाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धा 9-9 बाउट अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. आंध्र वॉरियर्स 8 अंकों के साथ तीसरे तथा ईस्टर्न टाइगर्स 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. अब लीग चरण के अंतिम मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी.

आज होंगे लीग चरण के निर्णायक मुकाबले: डॉ. अर्शदीप कौर

Loading Ad...

गुरुवार को लीग चरण के अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में आंध्र वॉरियर्स का सामना पंजाब फाइटर्स से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में ईस्टर्न टाइगर्स और मध्य महा योद्धास आमने-सामने होंगे. इन मुकाबलों के परिणामों के आधार पर फाइनल में प्रवेश करने वाली टीमों का निर्णय होगा.

फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं सभी की निगाहें: अमित बैम्बी नागपुर

यह भी पढ़ें

तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रो बॉक्सिंग लीग अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है.खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, टीमों के बीच कांटे की टक्कर, दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और उत्कृष्ट आयोजन ने प्रतियोगिता को अत्यंत सफल बना दिया है.अब खेल प्रेमियों की निगाहें शुक्रवार, 10 जुलाई को होने वाले बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां प्रो बॉक्सिंग लीग के प्रथम संस्करण के विजेता का फैसला होगा.                                                                                                                                                                                  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...