Advertisement
‘थैंक यू योगी जी...', मूक-बधिर खुशी की आवाज सुन भर आई मां की आंखें, Mother’s Day पर भावुक कर देगी कहानी
मदर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील पहलें चर्चा में हैं. कानपुर की मूक-बधिर बच्ची खुशी समेत कई बच्चों की मदद कर उन्होंने न सिर्फ उनका भविष्य संवारा, बल्कि मांओं के चेहरे पर भी मुस्कान लौटाई.
Advertisement
मदर्स डे, यह दिन विशेष रूप से मां के प्रति कृतज्ञता, उनके निस्वार्थ प्रेम और योगदान को सम्मान देने को समर्पित है. लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन हर मां की खुशी और अपने 25 करोड़ प्रदेशवासियों के परिवार के लिए समर्पित रहते हैं. वे प्रदेश की सभी मांओं के आंसू पोंछ परिवार में उजाला फैलाते हैं. कानपुर की खुशी गुप्ता व मायरा, लखनऊ की अनाबी अली, मुरादाबाद की वाची, गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी समेत अनेक बच्चे इसके उदाहरण हैं, जिन्हें सीएम योगी के कारण उज्ज्वल भविष्य मिला और उनकी मांओं का दुख दूर हुआ.
मुख्यमंत्री ने कानपुर की मूक-बधिर बच्ची खुशी के जीवन में खुशी के इंद्रधनुषी रंग भरे. कानपुर की यह बच्ची न बोल सकती थी और न सुन सकती थी. खुशी नवंबर 2025 में बिना बताए कानपुर स्थित घर से निकलकर लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए लखनऊ पहुंच गई थी. किसी तरह उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया गय. इस बच्ची ने अपने हाथों से बना चित्र सीएम को भेंट किया. मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और एक फाउंडेशन के सहयोग से खुशी के इलाज की व्यवस्था कराई. 26 जनवरी 2026 को खुशी का सफलता पूर्वक कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन किया गया। अब खुशी सुन भी पा रही है और कुछ-कुछ बोलना भी शुरू कर दिया है. सर्जरी के बाद उसके मुंह से निकले पहले शब्द थे-'थैंक यू योगी जी.' बेटी की खुशी देख मां गीता गुप्ता की आंखों में पहली बार खुशी के आंसू छलक पड़े.
Advertisement
मायरा, पंखुड़ी, अनाबी, वाची का परिवार भी योगी का मुरीद
Advertisement
कानपुर की नन्ही मायरा को सीएम योगी ने जनता दर्शन में न सिर्फ चॉकलेट दी, बल्कि शाम तक उसकी मुराद पूरी कर दी. सीएम के निर्देश पर कानपुर के एस्काटर्स वर्ल्ड स्कूल ने मायरा का एडमिशन किया. मुरादाबाद की वाची, लखनऊ की अनाबी का एडमिशन और गोरखपुर की पंखुड़ी की फीस माफी भी सीएम योगी के निर्देश पर हुई. अब ये बच्चियां अपने-अपने शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं. मायरा की मां नेहा कहती हैं कि हम खुशनसीब हैं कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुखिया हैं.
Advertisement
वृद्ध मां के दर्द से द्रवित सीएम ने कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल
सितंबर में ‘जनता दर्शन’ में कानपुर की रायपुरवा निवासी एक वृद्ध मां अपने कैंसर पीड़ित बेटे का दर्द लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची थीं. उनकी तकलीफ देखकर सीएम द्रवित हो गए और कैंसर पीड़ित बेटे को एंबुलेंस से सीधे कल्याण सिंह सुपर स्पेशियिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भिजवाकर उसका इलाज प्रारंभ कराया. ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जहां सीएम योगी ने मां के आंसू पोंछकर परिवार में खुशियों के रंग भर दिए.
यह भी पढ़ें
बता दें कि मदर्स डे पर जहां पूरी दुनिया मां के सम्मान की बात करती है, वहीं उत्तर प्रदेश में कई परिवार ऐसे हैं जिनकी जिंदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उम्मीद की नई रोशनी बनकर आए. किसी मां की आंखों में बेटी की मुस्कान लौटाई, तो किसी परिवार को मुश्किल समय में सहारा दिया. यही वजह है कि प्रदेश के कई परिवार आज सीएम योगी को सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि अपने दुख-दर्द में साथ खड़े होने वाला अभिभावक मानते हैं.