Advertisement
राम मंदिर चोरी पर भड़के रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी, बोले-'सऊदी जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए'
Ram Mandir: रामानंद सागर की मशहूर रामायण में लक्षमण का किरदार निभाकर घर -घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लेहरी ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर पोस्ट करने के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी.
Advertisement
Sunil Lehri: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद देशभर में इसकी चर्चा हो रही है.. यह सिर्फ पैसों की चोरी का मामला नहीं माना जा रहा, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा विषय भी बन गया है. इस मामले की जांच पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही है. इसी बीच, रामानंद सागर की मशहूर रामायण में लक्षमण का किरदार निभाकर घर -घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लेहरी ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर पोस्ट करने के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी...
पोस्ट में जताया दुख, कहा- रक्षक ही भक्षक बन गए
सुनील लहरी ने अपनी X पोस्ट में भावुक अंदाज में लिखा कि "रामचन्द्र जी कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, मेरे रक्षक ही भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूटकर उनकी भावनाओं को आघात पहुंचाएंगे." उन्होंने कहा कि जिस मंदिर के निर्माण के लिए सदियों तक संघर्ष हुआ, जहां लाखों-करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, वहां इस तरह की घटना बेहद दुखद है. उनके मुताबिक, अगर मंदिर की सुरक्षा से जुड़े लोग ही गलत काम करें तो इससे लोगों का भरोसा टूटता है और समाज में गलत संदेश जाता है.
Advertisement
रामचन्द्र जी कह गये सिया से ऐसा कलयुग आयेगा मेरे रक्षक,भकक्षक बनकर श्रद्धालूओं के चढ़ावे को लूट उनकी भावनाओ को आघात पहुचाएगे..अयोध्या मंदिर चोरी में गुनेहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए pic.twitter.com/REmDF4b2Bv
— Sunil lahri (@LahriSunil) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 30, 2026Advertisement
Loading Ad...
वीडियो में बोले- यह सिर्फ चोरी नहीं, विश्वास से विश्वासघात है
अपने वीडियो संदेश में सुनील लहरी ने कहा कि "राम-राम" शब्द हमेशा इंसान को सही रास्ता दिखाने और अच्छी सोच देने की प्रेरणा देता है. उन्होंने याद दिलाया कि करीब 400 से 500 साल के लंबे संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सका. पूरे देश ने प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक पल खुशी और गर्व के साथ देखा था. ऐसे मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी की खबर सुनना बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि यह केवल पैसों की चोरी नहीं, बल्कि उन श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ भी बड़ा विश्वासघात है, जो अपनी श्रद्धा से मंदिर में चढ़ावा चढ़ाते हैं.
Advertisement
9 साल के तैमूर ने धर्म पर कही ऐसी बात, सुनकर सैफ अली खान भी रह गए हैरान
दोषियों के लिए मांगी बेहद सख्त सजा
सुनील लहरी ने सरकार और कानून से अपील करते हुए कहा कि अगर जांच में जो लोग दोषी पाए जाते हैं, उन्हें ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखें. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देशों, जैसे सऊदी अरब में चोरी के मामलों में बहुत सख्त सजा का प्रावधान है और ऐसी सजा अपराधियों के लिए बड़ा सबक बनती है. उनका मानना है कि यदि अपराधियों को कठोर दंड मिलेगा तो भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले कई बार सोचेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आखिर इस मामले में फैसला कानून के अनुसार ही होना चाहिए.
Advertisement
सोशल मीडिया पर लोगों ने भी जताई नाराजगी
सुनील लहरी का वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया. कुछ लोगों ने कहा कि मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए, जबकि कुछ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और अगर कोई दोषी है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिले.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी रहे थे हिस्सा
Advertisement
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि सुनील लहरी खुद भी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक समारोह में शामिल हुए थे. उस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल से कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे. भगवान राम के प्रति अपनी आस्था और जुड़ाव को लेकर वह अक्सर खुलकर अपनी बात रखते रहे हैं. यही वजह है कि इस मामले में उनकी प्रतिक्रिया भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. फिलहाल सभी की नजर जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सच्चाई जल्द सामने आएगी तथा दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक उचित कदम उठाए जाएंगे.