जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जयपुर के स्कूल में पेटीज खाने से बिगड़ी छात्र की तबीयत, हॉस्पिटल के लिए परिवार का इंतजार करता रहा स्टाफ, मौत

परिजनों का आरोप है कि जब प्रिंस की तबीयत बिगड़ी स्कूल वालों ने उसे हॉस्पिटल ले जाने की बजाय घरवालों का इंतजार किया. वह छात्र को रेस्ट रूम में लेकर चले गए थे.

Author
14 Aug 2026
( Updated: 14 Aug 2026
02:37 PM )
जयपुर के स्कूल में पेटीज खाने से बिगड़ी छात्र की तबीयत, हॉस्पिटल के लिए परिवार का इंतजार करता रहा स्टाफ, मौत
Image source- Representative image
Advertisement

जयपुर के अमित सोनी की दुनिया उस वक्त उजड़ गई, जब उनका इकलौते बेटे ने लापरवाही के चलते दुनिया छोड़ दी. एक पेटीज के टुकड़े ने 17 साल के प्रिंस सोनी की जान ले ली. मामला जयपुर के झोटवाड़ा की एक स्कूल का है. जहां लंच के दौरान छात्र के गले में पेटीज का टुकड़ा फंस गया था. इसके बाद उसकी मौत हो गई. आरोप हैं कि स्कूल प्रशासन ने प्रिंस को अस्पताल ले जाने में देरी की. 

परिजनों का आरोप है कि जब प्रिंस की तबीयत बिगड़ी स्कूल वालों ने उसे हॉस्पिटल ले जाने की बजाय घरवालों का इंतजार किया. वह छात्र को रेस्ट रूम में लेकर चले गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान छात्र के मुंह से झाग भी निकल रहे थे. परिवार और दोस्तों का आरोप है कि कैंटीन की पेटीज खराब थी. प्रिंस के होंठ भी नीले पड़ गए थे, तबीयत बिगड़ने पर भी समय पर इलाज नहीं मिला. जिससे उसकी मौत हो गई.  

स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

Advertisement

17 साल की प्रिंस की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. गुस्साए परिजनों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी भी की. 

पुलिस ने क्या बताया? 

झोटवाड़ा थाने के ASI नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रिंस सोनी झोटवाड़ा की बृजमंडल कॉलोनी में मााता-पिता और बहन के साथ रहता था. DCP वेस्ट प्रशांत किरन के मुताबिक, प्रिंस के परिजनों को आशंका है कि स्कूल में किसी तरह की लापरवाही की वजह से बेटे की मौत हुई है. इस पर भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी. 

वहीं, प्रिंस के चाचा का आरोप है कि लंच टाइम में बुधवार सुबह 11 बजे प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी. खराब और ऑयली होने के कारण वह प्रिंस के गले में अटक गई. स्कूल प्रशासन ने घर पर कॉल किया और कहा कि व्हीलचेयर लेकर जल्दी आओ, लेकिन तब तक अपनी तरफ ने न कोई प्राथमिक उपचार दिलाया न ही हॉस्पिटल लेकर गए.

Advertisement

बताया जा रहा है जब परिजन स्कूल पहुंचे तो इसके बाद प्रिंस को प्राइवेट ह़ॉस्पिटल लेकर जाया गया. वहां से भी प्रिंस की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टन करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया. 

यह भी पढ़ें- हवा में फेल हुए तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम... 4 सेकंड तक कंट्रोल से बाहर था Air India का विमान, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

प्रिंस के साथी ने बताया कि प्रिंस ने लंच के समय कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी. इसी दौरान उसके गले में टुकड़ अटक गया. वह बीच में ही छोड़कर पानी पीने भागा और वही पर बेहोश हो गया. इस दौरान उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे, लेकिन स्कूल वाले पैरेंट्स का इंतजार करते रहे. इस घटना के बाद पैरेंट्स और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर जमा होकर विरोध दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस ने CCTV के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें