×
जिस पर देशकरता है भरोसा

श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अब जम्मू तवी तक, 30 अप्रैल से बढ़ेगी सेवा और 20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक तोहफा बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "जम्मू श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर. जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से एक और तोहफा. अभी श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 अप्रैल से जम्मू तवी तक बढ़ाया जाएगा."

Author
24 Apr 2026
( Updated: 24 Apr 2026
09:47 PM )
श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अब जम्मू तवी तक, 30 अप्रैल से बढ़ेगी सेवा और 20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
Image Credits: IANS File photo
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के यात्रियों और पर्यटकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात दी गई है. मोदी सरकार ने श्रीनगर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जम्मू तवी तक विस्तारित करने का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था 30 अप्रैल से लागू हो जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

अब तक यह ट्रेन श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालित हो रही थी, लेकिन विस्तार के बाद यह सीधा जम्मू तवी तक पहुंचेगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो जाएगी. सरकार ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. पहले जहां वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच के साथ चल रही थी, वहीं अब इसे 20 कोच के साथ संचालित किया जाएगा.

अब जम्मू तवी तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Advertisement

इस फैसले से जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी. खासतौर पर पर्यटन क्षेत्र को इससे बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. श्रीनगर, कटरा और जम्मू के बीच बेहतर रेल सुविधा मिलने से देशभर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिया तोहफा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक तोहफा बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "जम्मू श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर. जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से एक और तोहफा. अभी श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 अप्रैल से जम्मू तवी तक बढ़ाया जाएगा."

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "इसके अलावा, ट्रेन अब 8 के बजाय 20 कोच के साथ चलेगी, जिससे कैपेसिटी, कनेक्टिविटी और आराम में काफी बढ़ोतरी होगी. इस कदम से टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी."

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें