‘डीएम से जूते साफ करवाऊंगा..’ कहने वाले सपा नेता आजम खान नप गए, कोर्ट से दोषी करार, दो साल जेल की सजा
सपा नेता आजम खान को 7 साल पुराने मामले में सजा सुनाई गई है. चुनावी रैली में DM पर टिप्पणी करना उनके लिए अब मुसीबत बन गया. इस मामले में अब वे दोषी करार दिए गए हैं.
Follow Us:
Court Verdict on Azam Khan: जेल में बंद सपा नेता आजम खान की मुश्किलें जारी हैं. अब जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के पुराने मामले में आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है.
मामलोे की सुनवाई रामपुर के MP/MLA कोर्ट में चल रही थी. जिस पर आज फैसला आया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में सपा नेता ने रैली निकाली थी. जिसमें उन्होंने सरकारी अधिकारियों पर कमेंट करते हुए तत्कालीन DM पर आपत्तिजनक कमेंट किया. इस मामले ने उस समय तूल पकड़ा था और वीडियो भी वायरल हुआ था.
आजम खान पर क्या है आरोप?
वायरल वीडियो के मुताबिक, आजम खान कह रहे थे- ‘सब डटे रहो, ये कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो… ये तनख्वाहिया हैं, तनख्वाहियों से नहीं डरते… देखे हैं मायावती जी के फोटो कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं. उन्हीं से है गठबंधन, उन्हीं के जूते साफ करवाऊंगा इनसे, अल्लाह ने चाहा तो…’
आजम खान के इस विवादित बयान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक टिप्पणी, सरकारी कर्मचारियों के अपमान से जोड़ते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट में सुनवाई हुई और फैसला सुरक्षित रखा गया. अब कोर्ट ने इस मामले में आजम खान को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है.
रामपुर जेल में बंद हैं आजम खान
यह भी पढ़ें
आजम खान पर पहले से कई केस चल रहे हैं. कई मामलों में वह सजायाफ्ता भी हैं और रामपुर जेल में बंद हैं. आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम पर भी दो पैन कार्ड फ्रॉड मामले में को 7 साल की जेल और 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें