Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP में चौपाल से निकलेगा समाधान… अधिकारियों को CM योगी की दो टूक- शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को बड़े निर्देश जारी किए हैं. इनमें आगामी बकरीद और गंगा दशहरा से जुड़ी गाइडलाइन भी बताई गई हैं.

Source- X/@myogioffice
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिए हर एक विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल लगाने का फैसला लिया है. इन चौपालों में राजस्व से जुड़े मामले, घरेलू हिंसा, अवैध वसूली और स्थानीय स्तर पर दर्ज न होने वाली पुलिस शिकायतों जैसी आमजन से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा. 

CM योगी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समीक्षा बैठक की. जिसमें निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी इन चौपालों के माध्यम से दिया जाएगा. 

चौपाल कैसे करेंगी काम? 

Loading Ad...

CM योगी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने निर्देश दिए कि इन चौपालों के संचालन के लिए शासन स्तर से विस्तृत एसओपी जारी की जाएगी. हर आवेदन और शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. इन चौपालों में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी. 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन के जरिए मिलने वाली शिकायतों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा, हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जाए. केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि पीड़ित को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए. 

बकरीद और गंगा दशहरा पर निर्देश जारी 

Loading Ad...

बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी गंगा दशहरा और बकरीद पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बकरीद पर सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही की जाएगी और किसी भी नई परंपरा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. 

उन्होंने कहा हर जिले में कुर्बानी के बाद अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. खुले में मांस विक्रय प्रतिबंधित रहे और अवैध स्लॉटर हाउस किसी भी दशा में संचालित न हों. वैध स्लॉटर हाउस में भी निर्धारित क्षमता से अधिक पशु न रखे जाएं. 

बिजली से लेकर सफाई तक की व्यवस्था के निर्देश

Loading Ad...

CM योगी ने पर्वों के दौरान बिजली आपूर्ति, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. संवेदनशील क्षेत्रों में पर्व से पहले फ्लैग मार्च किया जाए ताकि धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल की सतत पैदल गश्त सुनिश्चित की जाए. 

मुख्यमंत्री ने अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर और संभल सहित संवेदनशील जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले वर्षों की घटनाओं का अध्ययन कर संभावित अराजक तत्वों की सूची तैयार की जाए. ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. इसके साथ ही सभी थाना, तहसील और जनपद स्तर पर पीस कमेटियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए. 

गंगा दशहरा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट, हापुड़, मुजफ्फरनगर और अमरोहा सहित विभिन्न जनपदों में गंगा घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, एम्बुलेंस तैनाती, छायादार व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि तेज गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. 

Loading Ad...

अवैध खनन पर CM योगी का कड़ा रुख

बैठक में सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स गठित कर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए. 

CM योगी ने अधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि किसी भी दबाव या सिफारिश में आए बिना जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाए, लेकिन जांच के नाम पर आम नागरिकों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का वैध अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए. 

Loading Ad...

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...