जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

1 से 9 जून तक गूंजेगी श्रीराम कथा, CM योगी ने किया भव्य मंच के पोस्टर का विमोचन

बृज की रसोई में 1 से 9 जून तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा आयोजित होगी. आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिस दौरान उन्होंने कथा मंच के पोस्टर का विमोचन भी किया.

1 से 9 जून तक गूंजेगी श्रीराम कथा, CM योगी ने किया भव्य मंच के पोस्टर का विमोचन
Image Source: UP Information Department
Advertisement

सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आगामी 1 से 9 जून तक आयोजित होने जा रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के संबंध में विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. 

हर दिन होगी कथा

यह भी पढ़ें

विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 5 से 8 बजे तक आयोजित होगी. कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण जारी है तथा बंगाल के कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की जा रही है. उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आयोजन समिति के राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें