Advertisement

Loading Ad...

शिवपाल का डॉट, डॉट, डॉट अटैक… ओपी राजभर का पलटवार, अखिलेश पर बरसे, कहा- चचा को सिखाइए, इस उम्र में ‘गाली’ ठीक नहीं

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखे और गहरे शब्दबाण चल रहे हैं और मोर्चा संभाला है सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने, जो इन दिनों समाजवादी पार्टी पर एक के बाद एक कई वार कर रहे हैं.

Image Source- X/Social Media
Loading Ad...

डॉट… डॉट… डॉट… क्या इसका मतलब आप समझ पा रहे हैं? हो सकता है इस डॉट का मतलब ‘खाली’ हो या फिर कोई ‘गाली’ हो. सबने अपनी-अपनी समझ के अनुसार इस डॉट के मायने निकाले, लेकिन जब बात सियासतदाओं की हो तो उनकी जुबां से निकले हर शब्द तीर की तरह गहरे और गंभीर होते हैं. 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच ऐसे ही तीखे और गहरे शब्दबाण चल रहे हैं और मोर्चा संभाला है सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने, जो इन दिनों समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर एक के बाद एक कई वार कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनके निशाने पर अखिलेश नहीं चचा शिवपाल थे.

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव को घेरा. उन्होंने तंजिया लहजे में कहा, ‘चचा को भजन सिखाइए, उम्र हो गई है, ऐसे में गाली-गलौच ठीक नहीं है.’

Loading Ad...

आखिर ओपी राजभर ने शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए गाली का जिक्र क्यों किया? दरअसल, सुभासपा चीफ ने समाजवादी पार्टी को यादववादी पार्टी कहा था, इसके बाद शिवपाल यादव ने इसका पलटवार किया. 

Loading Ad...

मौका था समाजवादी पार्टी के संस्थापक और UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण का, जहां शिवपाल यादव ने राजभर को कई मुद्दों पर घेरा. इस दौरान उन्होंने सपा को यादववादी पार्टी कहने पर भी जवाब दिया. शिवपाल यादव ने राजभर पर कहा, 

‘पहले जब इधर थे, समाजवादी पार्टी की तरफ, तब BJP के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के लिए क्या-क्या बोल रहे थे. हम कुछ नहीं कह रहे इनके मुंह में डॉट, डॉट, डॉट…’

Loading Ad...

अब राजनीति में तो चुप्पी के भी कई मतलब निकाल लिए जाते हैं, शिवपाल ने तो भी फिर भी डॉट कहकर मौका दे दिया था. ऐसे में मंत्री ओपी राजभर भी भला कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने X पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाल ली. 

ओपी राजभर ने अखिलेश और शिवपाल पर क्या कहा? 

ओपी राजभर ने लिखा, अखिलेश यादव जी आपके चचा श्री 'शिशुपाल' सॉरी शिवपाल यादव जी, आपके ही शब्द बोल रहे हैं. ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि श्री शिवपाल जी को अंदाजा भी नहीं है कि कब आपने उन्हें 'यादवनीति' की गलत घुट्टी पिला दी. बेचारे हैं वो, वयोवृद्ध हो चुके हैं न!

Loading Ad...

सपा को फिर कहा ‘याददवादी पार्टी’

राजभर आगे लिखते हैं, ‘खैर, आपकी 'YP' यानी 'यादववादी पार्टी' के कार्यकर्ता हम बहुजन मतलब पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा के 'मुंह में पीढ़ियों से डॉट, डॉट, डॉट' ही तो करते आए हैं.’  

उन्होंने सपा के PDA को नई मीनिंग भी दे दी. राजभर ने कहा, गांवों में आज भी हम लोगों की मां, बहन, बेटी, बहू और भाई के साथ 'PDA’ यानी ‘पीट देगा अहीर' और हमारे मुंह में आपके स्वजातीय आपके ‘चचा का डॉट, डॉट, डॉट' ही  तो होता आ रहा है. राजभर ने कहा, हम गाली और लाठी खा लेंगे, लेकिन अपना हिसाब जरूर करेंगे. 

Loading Ad...

आखिर में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा, अखिलेश जी हो सके तो अपने चचा को भजन सिखा दीजिए. उम्र हो गई है, गाली-गलौच ठीक बात नहीं है. 

दरअसल, सुभासपा चीफ कई दिनों से सपा पर हमलावर हैं, कभी वो लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के बहाने निशाना साधते हैं तो कभी जातिवादी, परिवारवादी होने का आरोप लगाते हैं. हालांकि अखिलेश ने राजभर के दावों और आरोपों को ज्यादा सीरियसली नहीं लिया लेकिन चाचा शिवपाल ने बराबर जवाब दिया. उन्होंने राजभर को उनके पुराने बयानों की याद दिला दी. जब वो सपा के साथ गठबंधन में थे. बहरहाल अब देखना होगा कि शिवपाल राजभर के इस अटैक के बाद क्या जवाब देंगे. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘चढ़ावा चोरों को मिले कड़ी सजा…’, राम मंदिर दान चोरी में RSS का पहला बयान, रामभक्तों को क्या आश्वासन दिया

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...