Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी को बधाई देते हुए ममता को किया टैग, शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट पर उठे सवाल, क्या छोड़ रहे TMC? खुद दिया जवाब

आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी बदलने की अटकलों के बीच बड़ा रिएक्शन दिया है. उन्होंने PM मोदी को अपना दोस्त बताते हुए उनके लिए बधाई संदेश पोस्ट किया है, जिसमें ममता बनर्जी को टैग किया है.

Source- X/@ShatruganSinha
Loading Ad...

तृणमूल कांग्रेस में मची भगदड़ के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे सभी सोच में पड़ गए. अभिनेता और बंगाल से आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी के नेतृत्व के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी, लेकिन अपने पोस्ट में ममता बनर्जी को भी टैग किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार बने रहने के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि पर राजनेता से लेकर अभिनेता तक PM मोदी को बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी. 

ममता बनर्जी, केजरीवाल और यशवंत सिन्हा को किया टैग

Loading Ad...

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है. आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं. जय हिंद।" उन्होंने अपने पोस्ट में यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया. 

Loading Ad...

शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट काफी चर्चा में है, क्योंकि वह वर्तमान में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं. ऐसे में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्होंने एक तरफ तो PM मोदी को बधाई दी, साथ ही BJP को एक सकारात्मक इशारा किया, दूसरी ओर ममता बनर्जी को टैग भी किया. जिसने सभी को असमंजस में डाल दिया. 

क्या TMC छोड़ देंगे शत्रुघ्न सिन्हा? 

Loading Ad...

दरअसल TMC के 19 सांसदों ने काकोली घोष को अपना नेता चुनने और NDA को समर्थन करने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है. बताया जा रहा है इस अनुमानित लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम है. यानी वे भी पाला बदलकर BJP में जा सकते हैं. इन अटकलों पर खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने विराम लगाया है. उन्होंने PTI से बात करते हुए कहा, 

‘पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोग सच बोल रहे हैं, तो कुछ अफ़वाहें फैला रहे हैं. कुछ लोगों ने दावा किया है कि मैं तथाकथित बागी गुट में शामिल हो गया हूं. हां, स्वभाव से मैं हमेशा से बेबाक रहा हूं. मैं अक्सर कहता हूं कि अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं भी बागी हूं. मैंने हमेशा साफ-साफ बात की है और सच को सच कहा है. लेकिन मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं, और आज, उनके मुश्किल दौर में, मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता.’ 

ममता बनर्जी की तारीफ 

शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा, जब 2019 में पटना का चुनाव हारने के बाद मैं मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, तो बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे. ममता बनर्जी उन कुछ लोगों में से थीं जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरा हौसला बढ़ाया. उनका मानना ​​था कि मुझे अपनी संसदीय यात्रा में बिना किसी रुकावट के सार्वजनिक जीवन में बने रहना चाहिए और उन्हीं के कहने पर मैंने आसनसोल से चुनाव लड़ा. भगवान की कृपा और ममता बनर्जी और आसनसोल की जनता के समर्थन से मुझे जीत मिली.  

यह भी पढ़ें- TMC में भयंकर बवाल, कल्याण बनर्जी का ममता बनर्जी को आखिरी अल्टीमेटम, कहा- भतीजा या मैं, किसी एक को चुन लो

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा 1980 के दशक से BJP में सक्रिय रहे, लेकिन साल 2019 में वह BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके बाद मार्च 2022 में कांग्रेस का दमन छोड़कर वह TMC में शामिल हो गए थे. आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव जीता. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर BJP प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा मतों से हराया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...