Advertisement

Loading Ad...

चप्पे-चप्पे पर जवान, सड़क पर बख्तरबंद गाड़ियां और टैंक...मल्टी लेयर सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथ यात्रा का एक और जत्था रवाना

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू हो गई है. जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का एक और जत्था रवाना हुआ. चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. इस दौरान J&K पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की भारी और हाई लेवल तैनाती की गई है.

Amarnath Yatra Started/ Image Source: IANS Video Screengrab
Loading Ad...

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई. शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से रवाना हुआ. इस दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद देखने को मिली. चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. 

श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते समय आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह मेरा पहला अनुभव है. यात्रा के लिए उत्साह इतना है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. आगे क्या होगा, हम लोगों को कुछ पता नहीं है. बाबा का बुलावा आया है तो हम लोग चल पड़े हैं. शख्स ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी शानदार व्यवस्था की गई.

एक और श्रद्धालु ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी अच्छी तैयारी की गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी है. सुरक्षा इतनी जबरदस्ती की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता. अनुच्छेद 370 हटने के बाद हालात काफी अच्छे हो गए हैं.

Loading Ad...

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि बाबा का बुलावा आया है, तो जाना ही पड़ेगा. हम काफी खुश हैं. प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है. हमको कोई भी परेशानी नहीं है. एक और श्रद्धालु ने कहा कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से काफी अच्छे से व्यवस्था की गई है. जत्था जा रहा है और भोलेबाबा के दर्शन करके अच्छे से वापस आ रहा है.

Loading Ad...

एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि मैं बस यही प्रार्थना करना चाहती हूं कि बाबा सभी को सुरक्षित और सफल तीर्थयात्रा का आशीर्वाद दें. सुरक्षा के इंतजाम अच्छे हैं. प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है.

पहलगाम हमले के बाद पहली अमरनाथ यात्रा

Loading Ad...

एक और श्रद्धालु ने कहा कि मेरी कोशिश थी कि यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हमारा सौभाग्य है कि तीसरे जत्थे में जाने का मौका मिला. मेरा मानना है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी कम हो गई है. आतंकी घटनाओं को लेकर डर कम हुआ है. निर्भय होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने को मिल रहा है. इसी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है.

आपको बता दें कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 शुक्रवार से शुरू हुई. भगवान शिव की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए हजारों श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा और व्यापक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के बीच यात्रा पर रवाना हुए. 

57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी

Loading Ad...

इस वर्ष 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को इस पवित्र यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. बालटाल पहुंचने पर श्रद्धालुओं का जम्मू-कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा परिवहन मंत्री सतीश शर्मा, सशस्त्र पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मकसूद उल ज़मान, गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर तथा गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधांशु धामा ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि गांदरबल पुलिस, नागरिक प्रशासन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से व्यापक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है.

Loading Ad...

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 'हेल्पिंग हैंड' टीमें, सहायता केंद्र (असिस्टेंस बूथ) तथा 24 घंटे पुलिस की तैनाती की है, ताकि श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, आपातकालीन सहायता और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके.

श्रद्धालुओं से बातचीत के दौरान अधिकारियों ने उनसे प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की.

व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए

Loading Ad...

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बल, नागरिक प्रशासन, स्थानीय निवासी, सेवा प्रदाता तथा स्वयंसेवकों ने मिलकर इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, संरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और यादगार यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा सभी श्रद्धालुओं को सफल और आध्यात्मिक रूप से मंगलमय श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की शुभकामनाएं दीं.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...