बिहार में सम्राट सरकार का हुआ विस्तार, नीतीश के बेटे निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ
पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार समेत 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. NDA में बीजेपी, JDU, LJP(R) और HAM के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिली है.
Follow Us:
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व मुख्यमंत्रीन नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. समारोह में निशांत कुमार सहित कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.
नई कैबिनेट में किस पार्टी को मिली कितनी जगह
सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, लोजपा रामविलास के दो, हम और आरएलएम के एक-एक नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली. जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे अनुभवी चेहरों के साथ श्वेता गुप्ता जैसे नए नेताओं को मौका मिला है. वहीं 'HAM' से संतोष सुमन और एलजेपीआर के दो नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
कौन-कौन बना मंत्री
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली. इसके साथ ही बीजेपी रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है.
क्षेत्रीय संतुलन का नई कैबिनेट में रखा गया ध्यान
यह भी पढ़ें
बिहार से जुड़े राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर रही, जिन्होंने आखिरकार मंत्री पद की शपथ ले ली. उन्होंने विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जायसवाल और लेसी सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ सम्राट चौधरी कैबिनेट में जगह बनाई.
बता दें कि पिछले महीने नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बीजेपी के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ जेडीयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने. बिहार एनडीए में बीजेपी और जेडीयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें