Advertisement

Loading Ad...

सपाईयों की दबंगई… PM मोदी पर 'अभद्र कमेंट' का किया विरोध तो सेना के जवान को बेरहमी से पीटा!

बाराबंकी में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम सपा कार्यकर्ताओं की दबंगई की भेंट चढ़ गया, सपाईयों ने मंच पर ही आर्मी के जवान को धक्का मारा और बेरहमी से पिटाई की.

बाराबंकी में सपा कार्यकर्ताओं ने सेना के जवान को बेरहमी से पीटा
Loading Ad...

UP के बाराबंकी में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सेना के जवान को बुरी तरह पीटा. बताया जा रहा है जवान ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध किया था. 

आरोप है कि मंच पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने जवान को लात घूंसों से पीटा. दरअसल, सतरिख थाना क्षेत्र के हसेमऊ गांव में विधायक निधि से सीसी रोड बनवाई गई थी. उद्घाटन कार्यक्रम में सदर सीट से सपा विधायक सुरेश यादव भी पहुंचे थे. उनके साथ भारी तादाद में सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था. 

सेना के जवान का सपा कार्यकर्ताओं के साथ कैसे हुआ विवाद? 

Loading Ad...

18 साल से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे जवान विकास दीप भी इसी समय छुट्टियों में अपने गांव आए हुए थे. उनका कहना है कि उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर सपा कार्यकर्ता सुरेश यादव समेत कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने मंच से PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जब जवान विकास दीप ने यह सुना तो वह मंच पर पहुंच गए, माइक अपने हाथ में लिया और वही से विरोध जताया.

Loading Ad...

भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने सेना के जवान को पीटा 

विकास दीप ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने PM मोदी पर की गई टिप्पणी का विरोध जताया, सपाईयों ने उनसे माइक छीन लिया. इसके बाद मंच पर ही कहासुनी होने लगी. जवान विकास दीप का कहना है कि भीड़ में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें लात घूंसों से पीटा गया. इस हमले में विकास दीप के सिर और हाथ-पैर पर चोट आई है, कार्यकर्ताओं ने उन पर डंडे भी चलाए. 

Loading Ad...

जवान विकास दीप ने कहा, ‘भीड़ ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, सपा कार्यकर्ताओं ने मुझे लात घूंसों से मारा और डंडे से मेरी पिटाई की, मेरे सिर, हाथ और पैर सहित शरीर के कई दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट आई है. मौक़े पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराकर मुझे बचाया.’

मोमोज बेचने वाला निकला ठगी का किंग, इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर जाल बिछाकर बना करोड़पति; पुलिस भी रह गई हैरान

यह भी पढ़ें

मौके पर मौजूद लोगों ने सेना के जवान विकास दीप को भीड़ से बचाकर हॉस्पिटल पहुंचाया. मामले की तहरीर सतरिख थाने में दी गी है. इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...