जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पुष्पा से भी होगा बदतर हाल…', सुवेंदु ने बिना नाम लिए अभिषेक बनर्जी पर बोला हमला, कहा- ब्रांडेड चोर हमें दे रहा उपदेश

बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अभिषेक का बिना नाम लिए उन्हें ब्रांडेड चोर कहा और चुनौती भी दी.

Author
23 Jul 2026
( Updated: 23 Jul 2026
05:34 PM )
'पुष्पा से भी होगा बदतर हाल…', सुवेंदु ने बिना नाम लिए अभिषेक बनर्जी पर बोला हमला, कहा- ब्रांडेड चोर हमें दे रहा उपदेश
Suvendu Adhikari/ Image SOURCE: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने विधानसभा में कहा कि अभिषेक का हाल फाल्टा के डॉन कहे जाने वाले गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक जहांगीर खान से भी बुरा होगा. आपको बता दें कि पुष्पा फाल्टा के TMC नेता जहांगीर खान को कहा जाता है. उसे अभिषेक बनर्जी का करीबी कहा जाता है. हिंसा सहित कई मामलों को लेकर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया है.

‘पुष्पा से भी बदतर होगा हाल’

इस दौरान उन्होंने डायमंड हार्बर सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि , "फाल्टा चुनाव से भागने वाले 'पुष्पा' जहांगीर खान से भी बदतर हालत तुम्हारी (अभिषेक बनर्जी) होगी." 

Advertisement

इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि "आपके जीते-जी साबित कर दूंगा कि आप चोर हैं." आपको बता दें कि संसद के साथ-साथ बंगाल विधानसभा का भी मॉनसून सत्र चल रहा है.

‘ब्रांडेड चोर हमें दे रहा उपदेश’

इतना ही नहीं सीएम सुवेंदु ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि  "अगर मैं जिंदा रहा तो वर्ष 2031 में हर हिसाब ब्याज समेत चुकाऊंगा." सुवेंदु ने इस दौरान बिना नाम लिए कहा कि  "एक 'ब्रांडेड चोर' हमें उपदेश दे रहा है. वक्त बताएगा कि आप अंदर रहेंगे या बाहर. वह कहते हैं कि हिसाब बराबर करेंगे? पहले बाहर तो रहिए, तभी तो हिसाब बराबर कर पाएंगे."

Advertisement

सुवेंदु ने अभिषेक को कहा बैलगाड़ी की हेडलाइट

इतना ही नहीं उन्होंने डायमंड हार्बर सांसद का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि "वह लड़का, एक क्षेत्रीय पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव... बैलगाड़ी की हेडलाइट' कहा. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक का हाल आखिरकार 'खुद को 'पुष्पा' कहने वाले जहांगीर खान से भी बुरा' होगा, जो फाल्टा विधानसभा उपचुनाव से भाग गए थे.

यह भी पढ़ें

इसके अलावा उन्होंने अभिषेक बनर्जी को  चुनौती देते हुए कहा कि वो डायमंड हार्बर से ही चुनाव लड़ें, वहां 40 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोट हैं…मैं आपको उस अंतर से भी बड़े अंतर से हराऊंगा जिससे आप जीते थे." उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि बंगाल में 'पश्चिम बंगाल में इस भतीजा-केंद्रित तृणमूल का कोई नामो-निशान न रहे.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें