Advertisement

Loading Ad...

CM योगी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, BSP सुप्रीमो मायावती ने दी बधाई, जानें क्या कहा

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. काशी के 51 फीट ऊंचे वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में 54 किलो का लड्डू केक तैयार किया गया और 54 पौधे लगाए गए.

Source- IANS
Loading Ad...

5 जून 1972, उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल जिला, यमकेश्वर तहसील और गांव का नाम पंचूर जहां जन्में अजय सिंह बिष्ट, जो आगे चलकर बने योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपना 54वां जन्मदिवस मना रहे हैं. इस खास मौके पर देशभर से बधाईयों का तांता लगा हुआ है. पक्ष-विपक्ष दोनों के दिग्गज नेता उन्होंने बधाईयां दे रहे हैं. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने भी बधाई दी. 

BSP सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए CM योगी को जन्मदिन की बधाई दी. मायावती ने उनकी लंबी उम्र की कामना भी की है. UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके स्वस्थ्य जीवन और दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें. 

CM योगी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित 

Loading Ad...

खास बात ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन वाले दिन यानी 5 जून को पर्यावरण दिवस भी है. इस मौके पर CM योगी ने 'एक पेड़ मां के नाम' महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया. 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित 'उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान' विषय पर आधारित संगोष्ठी में भी शामिल हुए. ये प्रोग्राम पर्यावरण को समर्पित था. मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

Loading Ad...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी के समर्थकों ने मां गंगा की विशेष आरती की और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया, साथ ही नदियों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया. इस दौरान मां गंगा से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना भी की गई. वहीं, वाराणसी में भी मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. काशी के 51 फीट ऊंचे वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 54 किलो का लड्डू केक तैयार किया गया और 54 पौधे लगाए गए. 

जानें CM योगी की खास बातें 

पहली बार 19 मार्च 2017 से UP के मुख्यमंत्री बने, इसके बाद साल 2022 में BJP ने UP में फिर बहुमत के साथ सरकार बनाई और दूसरी बार भी योगी आदित्यनाथ को ही सत्ता के शीर्ष पर बैठाया गया. वे UP के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने दो पूर्ण लगातार कार्यकाल पूरे किए हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- गोरखपुर लौट चुके थे योगी, तभी आया एक फोन कॉल और सब कुछ बदल गया, मुख्यमंत्री बनने की वो दिलचस्प कहानी

योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बी.एससी. की डिग्री हासिल की है. 22 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था और 1994 में गोरखपुर के गोरखनाथ मठ में महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लेकर संन्यास ले लिया. 2014 में गुरु के निधन के बाद वे गोरखनाथ पीठ के महंत (पीठाधीश्वर) बने.  

26 साल की उम्र में राजनीति में रखा कदम 

Loading Ad...

योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1998 में वे मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए और सबसे युवा सांसद कहलाए. 1998 से 2017 तक लगातार 5 बार गोरखपुर से सांसद रहे. योगी आदित्यनाथ वे हिंदुत्व विचारधारा के प्रबल समर्थक माने जाते हैं. ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से भी लोकप्रिय हैं, क्योंकि उनकी सरकार अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए जानी जाती है. 

 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...