Advertisement

Loading Ad...

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर बड़ा एक्शन, हिरासत में सपा नेता अंसार अहमद, हादसे का Live वीडियो आया सामने

कोल्ड स्टोरेज के बाहर 20 मार्च से ही बंद होने का बोर्ड लग गया था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जर्जर और बंद होने के बावजूद कोल्ड स्टोरेज में काम कैसे हो रहा था.

Loading Ad...

Prayagraj Cold Storage Accident: प्रयागराज के फाफामऊ में एक कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 श्रमिकों की मौत हो गई है. कोल्ड स्टोरेज में पहले गैस स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट हुआ. इसके बाद पिलर स्ट्रक्चर ढह गया. इसके बाद पूरी बिल्डिंग भरभराकर जमींदोज हो गई. बताया जा रहा है ये कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है. 

जानकारी के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज की दीवार के नीचे करीब 20 लोग दब गए थे. हादसे के बाद रात भर ऑपरेशन चलाया गया. बिल्डिंग गिरने से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. बचाव दल, पुलिस कर्मी मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों को निकालने लगे. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. अभी भी मलबे में दबे अपनों को ढूंढ

हादसे का Live वीडियो

Loading Ad...

हादसे की लाइन तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें देखा गया कि बिल्डिंग का एक हिस्सा टूट रहा है और आगे की ओर लगभग पूरा झुक गया है. देखते ही देखते दीवार पूरी तरह गिर जाती है और तेज धमाका होता है. धूल का मोटा-ऊंचा गुब्बा उठने लगता है. 

Loading Ad...

हिरासत में स्टोरेज मालिक और पूर्व मंत्री अंसार अहमद 

चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सपा नेता, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अंसार अहमद को हिरासत में ले लिया है. सपा नेता के साथ-साथ उनके बेटे मंजूर इलाही और भतीजे अलाउद्दीन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

Loading Ad...

इस मामले में अंसार अहमद समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, करीब 200 से ज्यादा लोग मौके पर जमा हो गए. लोग घायलों को उठाकर इलाज के लिए भागने लगे. 

20 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन 

रेस्क्यू के बीच अमोनिया गैस रिसास से लोगों में दहशत है. 23 मार्च शाम आदर्श कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग गिरी थी. इसके बाद से ही लगातार रेस्क्यू जारी है. मौके पर पोकलैंड मशीनें, जेसीबी और NDRF, SDRF की टीमें जुटी हुई हैं.

Loading Ad...

कोल्ड स्टोरेज के बाहर 20 मार्च से ही बंद होने का बोर्ड लग गया था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जर्जर और बंद होने के बावजूद कोल्ड स्टोरेज में काम कैसे हो रहा था. 

हादसे में इनकी मौत

कोल्ड स्टोरेज हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई है. उनमें ज्योविश, जगदीश, मनोज और मसिंदर है. UP के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रयागराज की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को बेहतर इलाज मिले. सभी अस्पतालों को सतर्क रखा गया है.  इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. जो लोग हताहत हुए हैं, उनके साथ सरकार खड़ी है. सरकार का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

Loading Ad...

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से घटना हुई है. राहत और बचाव के लिए SDRF की टीमें लगी हुई हैं. बनारस से NDRF की एक टीम आ चुकी है. 16 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हैं. 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अंसार अहमद का ये कोल्ड स्टोरेज है. लापरवाही पूर्वक स्ट्रक्चर बनाया गया था, इसलिए यह घटना हुई. जिलाधिकारी कमेटी बनाकर इसकी जांच कराएंगे. इस मामले में पुलिस एक्शन लेगी. DM मनीष वर्मा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं. 

PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख 

Loading Ad...

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘एक्स’ पर किये गये पोस्ट में PM ने कहा, ‘इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ मेरी सहानुभूति है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.’

यह भी पढ़ें- ‘हाय अल्लाह, गलती हो गई...’ ईद पर गोवंशों को मारकर मनाया था जश्न! योगी की पुलिस ने किया ऐसा इलाज, अब कांप रहे पांव

वहीं CM योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की बात भी कही. उन्होंने कहा, ‘प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं ह्रदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं.’

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...