जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल को करेंगे देश को समर्पित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी समेत कई दिग्गज नेता होंगे मौजूद

पीएम मोदी आज लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित हैं. प्रधानमंत्री 2 बजे स्थल पहुंचेगे, प्रतिमाओं का लोकार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे.

PM मोदी आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल को करेंगे देश को समर्पित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी समेत कई दिग्गज नेता होंगे मौजूद
Source: X/ @narendramodi
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्मित भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद की त्रयी कहे जाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों व योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को लेकर राजधानी में व्यापक तैयारियां की गई हैं. कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों सहित दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. प्रधानमंत्री की उपस्थिति में लखनऊ आज इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनेगा.

देश के तीन नायकों की लगी है प्रतिमा 

Advertisement

लखनऊ में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रेरणा स्थल के विशाल प्रांगण में फूलों से कमल की आकृति की रंगोली बनाई जा रही है, जबकि बाहरी दीवारों पर राष्ट्रीय सांस्कृतिक चिन्हों का भव्य अलंकरण किया गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 बजे अपराह्न चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से प्रेरणा स्थल पहुंचेगे और सबसे पहले राष्ट्र नायकों की मूर्तियों का लोकार्पण करेंगे तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र नायकों के जीवन और योगदान को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और उसका अवलोकन करेंगे. संग्रहालय के ओरिएंटेशन रूम में राष्ट्र नायकों के जीवन पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति (एवी) भी दिखाई जाएगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनता की उपस्थिति रहने की संभावना है.

PM मोदी ने साझा किया पोस्ट 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा. यहां वाजपेयी जी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं. इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा.'

राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल

Advertisement

लखनऊ के वसंत कुंज में निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल कमल की आकृति में बनाया गया है. इस स्थल पर राष्ट्रवाद के शिखर पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. इन प्रतिमाओं का निर्माण विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने किया है. प्रतिमाओं को फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से सजाया गया है. प्रेरणा स्थल में राष्ट्र नायकों को समर्पित संग्रहालय का भी निर्माण किया गया है. संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूरल आर्ट के माध्यम से देश की राष्ट्रीयता की यात्रा को दर्शाया गया है. संग्रहालय के कोर्टयार्ड में राष्ट्रीय भावना का प्रतीक भारत माता की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. इसके साथ ही राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरियां उनके जीवन, विचारधारा और संघर्षों को जीवंत रूप में पेश करती हैं. राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया का निर्माण भी किया गया है. इसके अलावा, 3,000 दर्शकों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर और लगभग 2 लाख लोगों की क्षमता वाला रैली स्थल भी तैयार किया गया है यह स्थल न केवल ऐतिहासिक स्मृति का प्रतीक है, बल्कि भावी पीढ़ियों में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ 

यह भी पढ़ें

इससे पहले बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कॉन्वेंशन सेन्टर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित एकल काव्य पाठ कार्यक्रम में हुए. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अटल बिहार वाजपेयी से जुड़ी कई यादें साझा की. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें