रात भर पुलिस ने की दबिश, सुबह खुद सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे खान सर, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
खान सर के खिलाफ उनके ही दो बॉडीगार्ड ने बयान दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने उन पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था.
Follow Us:
पटना खान ग्लोबल स्टडीज पर फायरिंग मामले में संचालक और टीचर खान सर पटना सिविल कोर्ट खुद सरेंडर करने पहुंचे हैं. एक दिन पहले 5 जून को उन पर FIR दर्ज हुई थी. इसके बाद रात में पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने कोचिंग पहुंची थी, लेकिन खान सर वहां नहीं मिले.
6 जून की सुबह खान सर ने कानूनी रास्ता अख्तियार करते हुए खुद ही पटना सिविल कोर्ट सरेंडर करने पहुंच गए. खान सर उर्फ फैसल खान पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं.
रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे छात्र
FIR दर्ज होने के बाद खान सर को अरेस्ट करने पुलिस टीम रात में ही पहुंच गई थी. पुलिस की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची. उधर गिरफ्तारी के विरोध में उनके छात्र रातभर रतजगा करते रहे. छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने अनाउंसमेंट का सहारा भी लिया था, लेकिन छात्र वही डटे रहे. पुलिस ने छात्रों से बहकावे में न आने की अपील भी की थी.
खान सर पर क्या हैं आरोप?
खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है. जिसमें उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड का भी नाम है. बताया जा रहा है पुलिस की हिरासत में खान सर के बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया है. गिरफ्तार दोनों गार्डों ने दावा किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही भीड़ की ओर गोली चलाई थी. बताया जा रहा है खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने (खान सर) हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे. इसके बाद पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.
खान सर पर BNS की धारा 109 के तहत FIR दर्ज की गई है. FIR के बाद उनकी कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे. इसके बाद पटना में लॉ एंड ऑर्डर बेहद सख्त किए गए हैं, पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई है. आरोप सही साबित होते हैं तो खान सर को 10 साल की जेल और जुर्माना तक हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Khan Sir के कोचिंग पर हमले से भड़के छात्रों ने काटा बवाल, किसे ठहराया जिम्मेदार | Ground Report
यह भी पढ़ें
मामला 2 जून का है, जब देर रात 15 से 20 लोगों ने खान सर की कोचिंग के बाहर पहुंचकर हंगामा किया. आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की थी. इसके बाद खान खान सर ने दावा किया कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग की गई थी. जिसमें अब उन्हीं का नाम सामने आया था.