‘लोकतंत्र की जीत हुई, छात्र एकता जिंदाबाद’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP का पहला रिएक्शन
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अभिजीत दिपके ने कहा, ‘वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, झुकती हैं सरकारें, झुकाना वाला चाहिए.’
Follow Us:
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है. जिस मांग को लेकर छात्रों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा था. वो अब पूरी हो गई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी की पहली प्रतिक्रिया आ गई है.
पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.
दीपके को कॉल से मिली इस्तीफे की जानकारी
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. जिसमें अभिजीत दिपके का वीडियो है. वीडियो में दिपके खुशी से डांस कर रहे हैं. उनके पास एक कॉल आता है और पता चलता है कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वह खुशी से झूमते हैं. वहां मौजूद आंदोलनकारी भी जश्न मनाने लगते हैं.
DEMOCRACY WINS! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/HpCaqBkPxc
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देते हुए क्या लिखा?
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया X पर एक चिट्ठी पोस्ट की. दो पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने कहा, मैंने अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी.
यह भी पढ़ें