Advertisement

Loading Ad...

पार्किंग या पुरानी रंजिश? सीआर पार्क में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी असद

दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में बाप-बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. यह मामला कोई हीट ऑफ द मोमेंट नहीं था बल्कि पुरानी रंजिश का अंजाम है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर खुलासा किया है.

Representative Image By Canva
Loading Ad...

दिल्ली के सीआर पार्क में पिता-बेटे की हत्या के बाद सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद 60 साल के राकेश सूद और उनके 30 साल के बेटे करण को मौत के घाट उतार दिया गया. इस मामले में अब आरोपी ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. 

दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में 17 अप्रैल शुक्रवार रात पिता पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना की सुबह पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार किया.

पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा आरोपी? 

Loading Ad...

दरअसल, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया, फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए, इसके बाद आरोपी की पहचान कर कर उसकी तलाशी के लिए कई टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने जांच के दौरान इलाके के CCTV भी खंगाले. 

Loading Ad...

सीआर पार्क में हत्या की वजह क्या? 

दक्षिणी दिल्ली के DCP अनंत मित्तल के मुताबिक, जांच ​​के दौरान यह बात सामने आई है कि यह वारदात पिछले विवादों के कारण चली आ रही पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई है. वे अलकनंदा स्थित पॉश तारा अपार्टमेंट्स में रहते थे. यह घटना पैसों और पार्किंग संबंधी विवादों को लेकर हुई. 

Loading Ad...

मृतक बाप बेटे रियल एस्टेट का कारोबार करते थे. घटना शाम करीब 6.15 बजे घटी, जब कथित हमलावर ओ ब्लॉक के पास आया और तीनों को बाहर बुलाया. वे बाहर गए और पुराने पैसों और पार्किंग संबंधी विवादों को लेकर बहस करने लगे. पिछले एक साल में इन मुद्दों पर उनके बीच कई बार झगड़े हो चुके थे. 

DCP अनंत मित्तल ने बताया कि रात लगभग 09:30 बजे पीएस सीआर पार्क पुलिस को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से जानकारी मिली थी कि 3 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है. इनमें से डॉक्टरों ने राकेश सूद और बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई राहुल को चोटें आई थीं और उनका इलाज चल रहा था. जांच ​​के दौरान पुलिस को पता चला कि तारा अपार्टमेंट का रहने वाले आरोपी असद ने पीड़ितों पर हमला किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पीएस सीआर पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. 

सुल्तानपुरी में नाबालिग के मर्डर से सनसनी 

Loading Ad...

इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के बाद उसे घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था. आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई. घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3-4 लड़कों के साथ उसे एक तरफ ले गया. वहां ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया. 

यह भी पढ़ें- असम के रास्ते एंट्री, दिल्ली में दहशतगर्दी… बांग्लादेशी गैंग और पुलिस की मुठभेड़, 6 डकैत अरेस्ट

यह भी पढ़ें

परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...