Advertisement
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन: UP ने रचा इतिहास, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल को पीछे छोड़ इस मामले में बन जाएगा देश का नंबर-1 राज्य
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के शुभारंभ के साथ ही यूपी एक ऐसा इतिहास रचेगी, जिसे अब तक देश का कोई भी राज्य छू तक नहीं पाया है.
Advertisement
कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में…ये बात यूपी के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठ रही है. उत्तर प्रदेश, विकास के लिए लिहाज़ से सफलता के झंडे गाड़ रहा है. जबसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभाली है, तभी से यूपी का वर्चस्व बढ़ रहा है. वहीं अब यूपी फिर से देश के विकास के नक्शे पर बड़ा नाम रोशन करने जा रहा है.
UP ने बनाया ख़ास रिक़ॉर्ड
ज़ेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यूपी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. यूपी की विकास यात्रा में 28 मार्च की तारीख़ सुनहरे शब्दों में दर्ज हो जाएगी. जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के शुभारंभ के साथ ही यूपी एक ऐसा इतिहास रचेगी, जिसे अब तक देश का कोई भी राज्य छू तक नहीं पाया है.
Advertisement
इस मामले में देश का नंबर 1 राज्य बना UP
Advertisement
बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरु होते ही यूपी देश के सबसे प्रोग्रेसिव राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाला भारत का पहला और इकलौता राज्य बन जाएगा. यूपी ने इस मामले में सभी को मात देकर बड़ा इतिहास रच दिया है.
यूपी में किस-किस जगह है इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Advertisement
यूपी में पहले से ही चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, जो पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद ये आंकड़ा 5 का हो जाएगा. यानि इकलौते यूपी में 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे. चलिए बताते हैं यूपी में कहां-कहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं.
लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट (वाराणसी)
चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लखनऊ)
महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अयोध्या)
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कुशीनगर)
2017 के बाद यूपी में आया बड़ा बदलाव
Advertisement
एक RTI यानि राइट टू इंफॉर्मेशन के मुताबिक साल 2017 में यूपी में केवल 4 एयरपोर्ट ओपेरिटेड थे. लेकिन पिछले कुछ सालों में नागरिक उड्डयन की फील्ड में ज़बरदस्त बदलाव आया है. आज यूपी में 16 एयरपोर्ट से फ्लाइट्स ओपेरिटेड हो रही हैं. जबकि तीन निर्माणधीन है, जिनमे सोनभ्रद का म्योरपुर और ललितपुर एयरपोर्ट शामिल हैं.
5 गुना ज्यादा बढ़ा चुका है बजट
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के लिए यूपी सरकार ने पैसों की बरसात कर दी है.आंकड़ों की मानें तो साल 2017-2018 से 2025-2026 के बीच नागरिक उड्डयन निदेशालय का बजट 5 गुना से ज्यादा बढ़ा चुका है. यही वजह है कि यूपी आज एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के मामले में देश का किंग बनने जा रहा है.
Advertisement
यूपी में निवेश और रोज़गार के लाखों नए अवसर भी मिलेंगे
ज़ेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए यूपी सरकार और बीजेपी संगठन ने भव्य तैयारियां की हैं. इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर होने वाली जनसभा अब तक की भव्य और ऐतिहासिक सभा होगी. इस एयरपोर्ट के चालू होने से ना केवल टूरिज़्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वेस्ट यूपी में निवेश और रोज़गार के लाखों नए अवसर भी मिलेंगे.
पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं
Advertisement
ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और जनसभा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रधानमंत्री मोदी यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं.
हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी
यह भी पढ़ें
प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की देर रात तक एक बैठक चली, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया. प्रशासन के अनुसार, गुरुवार से पूरा जनसभा स्थल एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए रखेंगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी.