×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कोचिंग फायरिंग मामले में नया मोड़, बॉडीगार्ड ने पलट दिया पूरा खेल! खान सर पर संगीन धाराओं में केस दर्ज

कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में अब खान सर ही फंस गए हैं. उन पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके बाद वह कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं.

Author
05 Jun 2026
( Updated: 05 Jun 2026
04:38 PM )
कोचिंग फायरिंग मामले में नया मोड़, बॉडीगार्ड ने पलट दिया पूरा खेल! खान सर पर संगीन धाराओं में केस दर्ज
Source- IANS
Advertisement

Patna Khan Sir Coaching Firing Case: पटना में खान लोबल स्टडीज पर फायरिंग मामले में कोचिंग संचालक खान सर पर ही केस दर्ज हो गया है. खान सर उर्फ फैसल खान पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. 

खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है. जिसमें उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड का भी नाम है. बताया जा रहा है पुलिस की हिरासत में खान सर के बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया है. गिरफ्तार दोनों गार्डों ने दावा किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही भीड़ की ओर गोली चलाई थी.  

कभी भी हो गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर 

बताया जा रहा है खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने (खान सर) हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे. इसके बाद पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है. 

Advertisement

खान सर पर BNS की धारा 109 के तहत FIR दर्ज की गई है. FIR के बाद उनकी कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे. बताया जा रहा है खान सर किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं. इसको देखते हुए लॉ एंड ऑर्डर सख्त किए गए हैं, पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई है. आरोप सही साबित होते हैं तो खान सर को 10 साल की जेल और जुर्माना तक हो सकता है. 

क्या है विवाद? 

मामला 2 जून का है, जब देर रात 15 से 20 लोगों ने खान सर की कोचिंग के बाहर पहुंचकर हंगामा किया. आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की थी. इसके बाद खान खान सर ने दावा किया कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग की गई थी. 

इसके बाद घटना की जांच करते हुए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तीन लोग अरेस्ट किए गए थे. इनमें कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदू’ के डायरेक्टर रौशन आनंद भी शामिल थे. 

Advertisement

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवक खान सर के निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उन्होंने राइफल से कुल चार राउंड फायरिंग की थी. बाद में पुलिस ने खान सर से मुलाकात कर दोनों युवकों की पुष्टि की. जिसमें खान सर ने बताया कि वे दोनों उनके निजी सुरक्षा गार्ड हैं. 

यह भी पढ़ें- ‘दो कौड़ी का टीचर’ बोलना Khan Sir के छात्रों को नहीं हुआ बर्दाश्त, दिया ‘आधा कौड़ी’ वाला जवाब!

यह भी पढ़ें

पुलिस पूछताछ में दोनों गार्ड ने जो बताया उससे पूरा मामला ही पलट गया. उन्होंने बताया कि खान सर ने ही उन्हें गोली चलाने के लिए कहा था. बॉडीगार्ड ने बताया, 
2 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उग्र होकर खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर पहुंच गए थे. आरोप है कि भीड़ ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड चुनचुन के साथ उसे घायल कर दिया. साथ ही गेट पर लगे बैनर को भी फाड़ दिया गया और काफी हंगामा किया गया. हंगामा होते देख खान सर अपने दोनों बॉडीगार्ड के साथ बाहर आए. मामला बढ़ते देख उन्होंने (खान सर) ने दोनों गार्ड से कहा कि फायरिंग करो, जो होगा समझ लूंगा. इसके बाद मौके पर कई राउंड फायरिंग की गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
A
Arvind Namdeo
1 hour ago

जलनखोर पूंजीपतियों का यह अंतिम चाल है कि किस तरह से खान सर की कोचिंग को बंद किया जाए।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें